फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Supply disturb from contract workers strike.

संविदा विद्युतकर्मियों की हड़ताल से चरमराई सप्लाई

Fri, 19 May 2017 09:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 19 May 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
Supply disturb from contract workers strike.
बिजली - फोटो : amar ujala

करंट लगने से घायल संविदा लाइनमैन को ठेकेदार द्वारा सहायता न करने से नाराज संविदाकर्मियों ने शुक्रवार को हड़ताल कर दी। इससे कई क्षेत्रों में पावर फाल्ट को अटेंड करने में घंटों तक की देरी हुई।

विज्ञापन


बुधवार को शटडाउन लेकर लाइन पर काम करने के दौरान अचानक करंट आने से लाइनमैन घायल होकर विद्युत पोल से गिर गया था। एक्सईएन के सहायता दिलाने के आश्वासन पर करीब चार घंटे तक हड़ताल खत्म की गई।
विज्ञापन


सिंभावली की सुभाष विहार कॉलोनी निवासी सुंदर पावर कारपोरेशन में संविदाकर्मी के रुप काम करता है। वह बुधवार को शट डाउन लेकर खुडलिया गांव में टूटे हुए तार को ठीक कर रहा था। इस दौरान सप्लाई आने पर सुंदर खंभे से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे उपचार के लिए मेरठ के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया था। घायल को कारपोरेशन और ठेकेदार से आर्थिक सहायता न मिलने से साथी कर्मचारियों आक्रोशित हो गए। शुक्रवार को संविदाकर्मियों ने काम बंद कर हड़ताल कर दी।

उन्होंने घायल को सहायता मिलने तक हड़ताल जारी रखने की घोषणा की है। इससे कई क्षेत्रों में फाल्ट अटेंड करने में देरी हुई और पावर सप्लाई चरमरा गई। संविदाकर्मियों की हड़ताल से अफसरों के हाथ पांव फूल गए।

एक्सईएन पीके अग्रवाल के सहायता दिलाने के आश्वासन पर संविदाकर्मियों की हड़ताल चार घंटे बाद समाप्त हो गई। ठेकेदार रघुराज का कहना है कि उसका टेंडर मार्च में पूरा हो गया है।


जिसके बाद से संविदाकर्मियों की किसी प्रकार की जिम्मेदारी मेरी नहीं है। हड़ताल में सतेंद्र, अशोक, इस्माइल, धर्मेंद्र, दुलेराम, रामौतार, जाने आलम, मनोज, अजीत शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed