फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   suporters celibrates birth day of former prime minister chaudhari charan singh

चौ. चरण सिंह को याद किया गया

Mon, 30 May 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 30 May 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
suporters celibrates birth day of former prime minister chaudhari charan singh
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर हवन करते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

किसानों के मसीहा चौ. चरण सिंह की 29वीं पुण्यतिथि पर जगह-जगह कार्यक्रम कर उन्हें याद किया गया। रालौद की ओर से तहसील चौराहा स्थित चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण व हवन पूजन कर श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन


इस दौरान वक्ताओं ने चौ. चरण सिंह के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। साथ ही उनके आदर्शों को अपनाने का प्रण लिया। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष शिवकुमार त्यागी ने कहा कि किसानों के मसीहा चौ. चरण सिंह ने किसानों को खेती करने के लिए जमीन का मालिकाना हक दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर रामनाथ सिंह, नानक चंद शर्मा, नितिन बाना, कांतिप्रसाद त्यागी, केवल सिंह, विकास शर्मा, रोहित गोयल, ओपी सिरोही, टेनपाल, सुरेश त्यागी, अनुज अग्रवाल, अशोक मिश्रा, प्रशांत शर्मा, हरीश, चौधरी जगबीर सिंह, चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, युवा जाट महासभा की ओर से मेरठ रोड स्थित जाट भवन पर चौ. चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी मनोज तेवतिया ने कहा कि हमें चौधरी चरण सिंह के आदर्शों को अपनाना होता। तभी किसानों का उत्थान संभव है।

इस दौरान अमन सिंह, विनय चौधरी, सतीश कुमार, सागर सिरोही, अरविंद सिरोही, युद्धवीर सिंह, नवीन बाना, संजय तेवतिया, मनोज चौधरी व कुलदीप बाना मौजूद रहे।वहीं, प्रजा राज पार्टी के पदाधिकारियों ने चौधरी चरण सिंह की 29वीं पुण्य तिथि के अवसर पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा कर्ण सिंह प्रजापति ने उनके आदर्शों को अपनाने का प्रण लिया। इस मौके पर अंकित कुमार, डा.ओमपाल, डॉ. नरेंद्र, लालीराम, रामनान, विष्णु आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed