फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Superintendent of Police inspected the court

Hapur News: पुलिस अधीक्षक ने कचहरी का किया निरीक्षण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Superintendent of Police inspected the court
हापुड़। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सुरक्षा को लेकर कचहरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा को और अधिक पुख्ता करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा को लेकर मिली कुछ खामियों को शीघ्र दुरुस्त करने के भी आदेश किए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सोमवार को कचहरी पहुंचे। जहां पर उन्होंने पूरी कचहरी का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा को लेकर दिखी कुछ खामियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारी को सभी व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त कराने के आदेश किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कचहरी की सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग पूरी तरह से गंभीर है। सुरक्षा में किसी भी प्रकार खामी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिसको देखते हुए ही कचहरी की सुरक्षा में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया हुआ है। एसपी के निरीक्षण के दौरान कचहरी में तैनात पुलिस कर्मियों में अफरातफरी का माहौल रहा। सभी ने निरीक्षण कर एसपी के वापस लौटने पर राहत की सांस ली। इस अवसर पर सीओ अशोक सिसोदिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed