फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Sunday was the hottest day of the season, mercury reached 45 degrees

Hapur News: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा रविवार, 45 डिग्री पहुंचा पारा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Sunday was the hottest day of the season, mercury reached 45 degrees
गर्मी से बचने के लिए बाइक पर मां के दुपट्टे ओढ़कर जाता बच्चा। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। गर्मी ने मई में ही पूरे सीजन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। भीषण गर्मी के कारण कूलर, पंखे में भी लोगों को पसीना छूट रहा है। गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। छुट्टी के कारण लोगों ने घरों में रहकर ही दिन बिताया।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो बीते साल मई में जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री था लेकिन, इस बार तापमान 45 डिग्री पहुंच गया है। दिन में सूरज की तेज धूप के कारण झुलसा देने वाली गर्मी बनी थी। गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से बाहर निकल पाना भी दूभर हो रहा है। सूरज ढलने के बाद उमस ने भी लोगों को परेशान किए रखा। रविवार को सुबह से ही तेज धूप के कारण लोग घरों में कैद रहे। भयंकर गर्मी के साथ दोपहर के समय में लू ने लोगों को परेशान किया। दोपहर के समय शहर की सड़कें सुनसान हो गईं।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक अशोक कुमार का कहना है कि मई का अंतिम सप्ताह चल रहा है लेकिन, मई के अंत में भी गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। सोमवार को भी इसी प्रकार तापमान रहेगा और लू लोगों को परेशान करती रहेगी। दो जून तक इसी प्रकार की गर्मी रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों की माने तो ऐसा मौसम लोगों को बीमार कर सकता है। डॉ.गौरव मित्तल का कहना है कि यह मौसम लोगों को बीमार बना सकता है। थोड़ी सी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है। उन्होंने बताया कि हीटस्ट्रोक और डायरिया का प्रकोप गर्मी के साथ बढ़ रहा है। पानी का सेवन अधिक करें और धूप में कम से कम बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed