फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   sugarcane crop burn

Hapur News: सहसपुरा में सात बीघा गन्ने की फसल जली

Thu, 06 Feb 2025 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 06 Feb 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
sugarcane crop burn
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव सहसपुरा में बिजली के तारों से निकली चिंगारी ने किसान की सात बीघा गन्ने की फसल जल गई।
विज्ञापन


किसान शेखर प्रधान ने बताया कि उनके गन्ने के खेत के ऊपर से विद्युत लाइन गुजर रही है। बिजली के तार काफी पुराने और जर्जर हालत में हैं। बृहस्पतिवार की शाम तेज हवा चलने के कारण तारों में चिंगारी निकलने लगी। जिसकी चपेट में आकर गन्ने की फसल में आग लग गई। सूचना मिलते ही वह परिजनों और पड़ोस के लोगों को साथ लेकर खेत पर पहुंचे। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक करीब सात बीघा फसल जल चुकी थी। किसानों का कहना है कि कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों से जर्जर तारों को बदलवाने के लिए कहा गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।

ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अनुज जायसवाल ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed