Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   sugar mill start in november

Hapur News: नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू होंगे चीनी मिल, 551 हेक्टेयर बढ़ा रकबा

Sun, 21 Sep 2025 11:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 21 Sep 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
sugar mill start in november
हापुड़। जिले में इस बार अक्तूबर के अंत या नवंबर के पहले सप्ताह में चीनी मिल चालू हो सकते हैं। गत वर्ष की तरह इस साल भी किसानों का रुझान गन्ने की तरफ बढ़ा है। इस साल रकबे में करीब 551 हेक्टेयर का इजाफा हुआ है। गन्ना सर्वेक्षण की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। चार साल तक रकबा कम होने के बाद अब इसमें इजाफा देख गन्ना विभाग भी राहत की सांस ले रहा है।
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण और अन्य विकास कार्यों के कारण पिछले चार साल से जिले में गन्ने का रकबा लगातार गिर रहा था। पिछले साल चीनी मिल समय से पहले ही बंद कर दी गई थी। सर्वाधिक रकबे में उगाई जाने वाली गन्ने की को-0238 प्रजाति में भयंकर बीमारी का प्रकोप रहा। इसके कारण पिछले साल उत्पादन भी गिरा था।
विज्ञापन




इस बार किसानों ने इस प्रजाति को विस्थापित किया है। इसके स्थान पर चार नई प्रजातियों का गन्ना उगाया गया है। हालांकि को-0238 में इस वर्ष भी रोग का प्रकोप है, बरसात के बाद असर अधिक हुआ है। लेकिन राहत की बात यह है कि किसानों का रुझान फिर गन्ने की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि दोनों ही चीनी मिलों के भुगतान में कोई सुधार नहीं है। अब मिलों का मालिकाना हक भी छिन गया है। इससे किसान असमंजस में हैं। एनसीएलटी और हाईकोर्ट में भुगतान को लेकर वाद भी चल रहा है। आईआरपी की नियुक्ति के बाद से भुगतान की व्यवस्था और खराब हुई है। गन्ना विभाग ने भी इस बात को माना है।



पांच साल में गन्ने के क्षेत्रफल की स्थिति-

वर्ष क्षेत्रफल



2021 42847 हेक्टेयर

2022 41946 हेक्टेयर



2023 38346 हेक्टेयर

2024 39296 हेक्टेयर



2025 39847 हेक्टेयर

----



तीन साल में गन्ना खरीद की स्थिति

वर्ष सिंभावली मिल ब्रजनाथपुर मिल



2021-22 145.66 56.02

2022-23 145.24 56.76



2023-24 122.33 52.57

(नोट : गन्ना खरीद लाख क्विंटल में है।)



क्रेशरों को चालू करने की तैयारी शुरू

हापुड़ समेत आसपास के जिलों में क्रेशरों की भरमार है, जो किसानों से नकद में गन्ना खरीद करते हैं। अब श्राद्ध के तुरंत बाद ही क्रेशरों को चलाने की तैयारी है। यहां तक कि किसानों से फसल के दाम भी पहले ही तय कर लिए जा रहे हैं। गेहूं बुवाई के लिए समय से खेत खाली करने के लिए किसान क्रेशरों पर बड़ी मात्रा में गन्ना की सप्लाई करेंगे।

कोट -

किसान अपना गन्ना समितियों को देते हैं, लेकिन समिति भुगतान की जिम्मेदारी नहीं लेती। इस बार सत्र शुरू होने से पहले होने वाली बैठक में किसान आंदोलन करेंगे। समिति के सचिव और डीसीओ अपनी जिम्मेदारी को लेकर गंभीर नहीं हैं।--पवन हूण, जिलाध्यक्ष भाकियू अराजनैतिक।




कोट -

जिले में गन्ना सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो गया है, इस साल 39847 हेक्टेयर रकबे में गन्ने की फसल है। 19069 हेक्टेयर में पौधा और 20771 हेक्टेयर में पेड़ी गन्ना की बुवाई की गई है। - बीके पटेल, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed