फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Sugar mill remained closed for 13 hours due to drivers' strike

Hapur News: चालकों की हड़ताल से 13 घंटे बंद रही चीनी मिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sugar mill remained closed for 13 hours due to drivers' strike
सिंभावली। सरकार की ओर से बनाए जा रहे नए कानून के विरोध में चालकों की हड़ताल से चीनी मिल पर भी असर पड़ा है। क्रय केंद्रों से गन्ना नहीं आने पर करीब 13 घंटे तक मिल को बंद रखना पड़ा। जिससे मिल को लाखों रुपये का नुकसान हो गया है, जबकि बाहरी स्थानों पर जाने वाली चीनी का भी उठान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


सरकार द्वारा सडक़ हादसे को लेकर बनाए गए नए कानून को लेकर चालक हड़ताल पर चले गए है। इसका असर सिंभावली चीनी मिल पर भी पड़ा है। क्योंकि मिल की ओर से गांवों में बनाए गए क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों के गन्ने को मिल तक लाने के लिए ट्रकों का सहारा लिया जाता है। ऐसे में ट्रांसपोर्ट और चालकों की हड़ताल से मिल में सोमवार की दोपहर से लेकर मंगलवार देर शाम तक गन्ना नहीं आया है। ऐसे में मंगलवार की सुबह चार बजे से मिल में गन्ना नहीं होने पर चेन को बंद कर दिया गया। सुबह चार बजे बंद हुई चीनी मिल मंगलवार की शाम को करीब पांच बजे भैंसा बुग्गी से आए गन्ने के बाद शुरू हो सकी है। चीनी मिल के प्रशासनिक अधिकारी दिनेश शर्मा ने बताया कि चालकों की हड़ताल के चलते मिल में गन्ना नहीं आ सका है, जिसके कारण 13 घंटे तक मिल को बंद करना पड़ा है। फिलहाल भैंसा बुग्गी से आए गन्ने से मिल को चालू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed