फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   sugar mill paid 14.70 crore rupees

Hapur News: चीनी मिलों ने 14.70 करोड़ का किया भुगतान

Tue, 23 Sep 2025 09:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 23 Sep 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
sugar mill paid 14.70 crore rupees
हापुड़। सिंभावली और ब्रजनाथपुर चीनी मिल ने किसानों को 14.70 करोड़ का भुगतान किया गया है। नवरात्र में किसानों के खातों में यह धनराशि भेजी गई है। मिल प्रबंधन ने दिवाली से पहले अधिक से अधिक भुगतान देने का दावा किया है। हालांकि, दोनों चीनी मिलों पर अभी भी 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया है।
विज्ञापन

जिले के किसान गन्ना भुगतान की समस्या से परेशान हैं। पिछले कुछ दिनों से सिंभावली शुगर ग्रुप के बिकने की अफवाहों से किसान भी परेशान चल रहे थे। सोमवार को आईआरपी ने सार्वजनिक तौर पर इसे अफवाह करार देते हुए किसानों से भरोसा बनाए रखने की अपील की थी और जल्द गन्ना भुगतान कराने का आश्वासन दिया था। मंगलवार को ही किसानों को पेराई सत्र 2024-25 का 14.70 करोड़ का भुगतान कर दिया गया। इसमें सिंभावली चीनी मिल ने 10.20 करोड़ और ब्रजनाथपुर चीनी मिल ने 4.50 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। सिंभावली चीनी मिल पर अभी 159.64 करोड़ और ब्रजनाथपुर चीनी मिल पर 62.90 करोड़ का भुगतान बाकि है। बता दें कि सिंभावली मिल का 31 जनवरी 2025 और ब्रजनाथपुर मिल का 23 जनवरी 2025 तक का भुगतान किसानों को हो चुका है।
विज्ञापन



चीनी मिलों के नीलामी प्रक्रिया मामले में शपथ पत्र देने की मांग-

किसान मजदूर संघर्ष समिति के सचिव मजहर खान ने आईआरपी द्वारा चीनी मिलों की बिक्री नहीं होने देने के दावे पर उनसे एलसीएलटी में एसबीआई, पीएनबी व अन्य बैंक समेत आईआरपी की तरफ से शपथ पत्र देने की मांग की है, जहां नीलामी की प्रक्रिया विचाराधीन है। उन्होंने भुगतान मामले में गलत आंकड़े साझा करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयम रखें किसान, तेजी से होगा भुगतान-
जिले के किसान संयम बनाकर रखें उनका भुगतान बेहद तेजी से होगा। नवरात्र में 14.70 करोड़ रुपये किसानों को भुगतान के रूप में दिए गए हैं। - अनुराग गोयल, आईआरपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed