फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Students pleading for passes.

कॉपी में पैसे रखकर पास होने की गुहार लगा रहे छात्र

Tue, 02 May 2017 09:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 02 May 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
Students pleading for passes.
मूल्यांकन - फोटो : अमर उजाला

यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान गुरुजी को छात्रों की ऐसी करतूतें देखने को मिल रहीं हैं कि वह सकते में पड़ जा रहे हैं। अब इंटरमीडिएट के अंग्रेजी विषय की कॉपी में छात्र ने 100 रुपये का नोट रखकर पास होने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


कई कॉपियों में नोट निकलने से शिक्षक छात्रों की मानसिकता को लेकर हैरान हैं। इन दिनों यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का मूल्यांकन चल रहा है। हापुड़ के एसएसवी इंटर कालेज और पिलखुवा के मारवाड़ इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


मूल्यांकन के दौरान कॉपियों में छात्रों ने पास होने की तरह-तरह से अर्जी लगाई हुई है। सोमवार को जहां एक छात्र ने कॉपी में पास होने पर गुरुजी को मिठाई खिलानी की बात कही थी,
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को अंग्रेजी विषय की कॉपी में एक छात्र द्वारा 100 रुपये रखकर पास होने की अर्जी लगाने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रों की इस मानसिकता से गुरुजी सकते में हैं।

प्रधानाचार्य राजेश यादव का कहना है कि छात्र पास होने के लिए कॉपियों में तरह-तरह की अर्जियां लिख रहे हैं, लेकिन नंबर छात्रों को सही सवाल के आधार पर ही दिए जाएंगे।

संयुक्त शिक्षा निदेशक महेंद्र देव ने मंगलवार को मारवाड़ इंटर कालेज में मूल्यांकन का निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षकों ने उन्हें अनेक समस्याओं से भी अवगत कराया।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. उमेश चंद त्यागी ने मूल्यांकन केंद्र बने एसएसवी इंटर कॉलेज व पिलखुवा के मारवाड़ इंटर कॉलेज में शिक्षकों की समस्याएं सुनीं। उमेश चंद त्यागी ने कहा कि शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष जारी है।


शिक्षकों की समस्याओं का हर संभव निस्तारण कराया जाएगा। इस मौके पर डॉ. अरुण पाल, चंद्र चौहान, सुधीर यादव, राजेंद्र प्रसाद त्यागी, सुशील कुमार, राज बहादुर, पीडी जयंत, महेश पाल सिंह, राजेश यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed