फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Students accused the college administration of committing fraud

Hapur News: छात्रों ने कालेज प्रशासन पर लगाया फर्जीवाड़ा कराने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Students accused the college administration of committing fraud
गढ़मुक्तेश्वर। छात्रा ने एक नर्सिंग कॉलेज प्रशासन पर दाखिला दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्रा का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने उस समेत 13 अन्य छात्रों से पूरे साल की फीस ले ली, लेकिन दाखिला किसी अन्य कॉलेज में करा दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


छात्रा गरिमा ने तहरीर देते हुए बताया कि उसने मेरठ रोड पर स्थित एक नर्सिंग कॉलेज में जीएनएम के लिए दाखिला लिया था। जिसके बाद उसने वर्ष भर कॉलेज पहुंचकर कक्षा में पढ़ाई भी की। परिजनों ने पूरे साल की फीस भी जमा करा दी। पीडि़ता का कहना है कि उसने जब छात्रवृति के लिए आवेदन किया तो उसे दाखिले का रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं मिल सका। जिसके बाद उसने कॉलेज के स्टॉफ से जानकारी की, तो पता चला कि उसका और करीब 13 छात्रों का दाखिला बिजनौर के किसी कॉलेज में कराया गया है। इस संबंध में सभी पीडि़त छात्र कॉलेज के डायरेक्टर से भी मिले, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। पीडि़ता का कहना है कि कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही के चलते उस समेत 13 अन्य छात्रों का एक साल बर्बाद हो गया है।
विज्ञापन


वहीं कॉलेज प्रबंधक पुनीत गोयल का कहना है कि छात्रों के भविष्य से किसी तरह का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। सोमवार को(आज) कॉलेज पहुंचकर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि छात्रा की तहरीर प्राप्त हुई है, मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed