{"_id":"65f479a90d461a9efb0d4b5b","slug":"student-shot-guard-hapur-news-c-306-1-gha1001-105523-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रुद्रा इंस्टीट्यूट में छात्र ने की फायरिंग, सुरक्षाकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रुद्रा इंस्टीट्यूट में छात्र ने की फायरिंग, सुरक्षाकर्मी घायल
Fri, 15 Mar 2024 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 15 Mar 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मक्तेश्वर। रुद्रा इंस्टीट्यूट में शुक्रवार को एक छात्र ने फायरिंग कर दी। हाथ में गोली लगने से एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। इस दौरान परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राओं में भगदड़ मच गई। पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर रुद्रा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के प्रबंधक हैं। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव नानपुर में रुद्रा ग्रुप के रुद्रा कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, रुद्रा कॉलेज और लॉ समेत अन्य संस्थान संचालित हैं। शुक्रवार की सुबह कॉलेज में परीक्षा थी। इस दौरान सुरक्षाकर्मी नानपुर निवासी विजय सिंह मुख्य गेट पर ड्यूटी कर रहे थे।
विजय सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव मानकचौक निवासी छात्र बाइक से कॉलेज पहुंचा। मुख्य गेट के सामने उसने बाइक खड़ी कर दी। उन्होंने छात्र से बाइक हटाने के लिए कहा तो उसने अभद्रता शुरू कर दी। इस पर अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर उन्होंने छात्र को वहां से भगा दिया।
विज्ञापन
कुछ ही देर बाद आरोपी दोबारा कॉलेज पहुंच गया और एक के बाद एक तीन फायर कर दिया। एक गोली सुरक्षाकर्मी विजय सिंह के हाथ को छूते हुए निकली, जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद आरोपी छात्र जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। ेकोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घायल का उपचार कराया जा रहा है। पूछताछ और जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
फायरिंग की घटना से मची अफरातफरी
कॉलेज के गेट पर फायरिंग और सुरक्षाकर्मी के घायल होने से परीक्षा देने के लिए पहुंचे छात्र-छात्राओं और अध्यापकों में अफरातफरी मच गई। दहशत में लोग इधर-उधर भागने लगे। कॉलेज प्रबंधन ने सभी छात्रों को समझाकर शांत कराया।
सुरक्षाकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने कॉलेज प्रबंधन और स्थानीय लोगों की मदद से घायल विजय सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के संबंध में सुरक्षाकर्मी समेत अन्य लोगों से पूछताछ भी की।
मामले की नहीं जानकारी
कॉलेज प्राचार्य डॉ. पूनम नागर का कहना है कि घटना कॉलेज के बाहर हुई है, इसलिए उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोट -नानपुर में कॉलेज के बाहर गार्ड और छात्र में विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि छात्र देसी तमंचा लेकर कॉलेज पहुंचा, उस पर फायरिंग का आरोप है। गार्ड के हाथ में चोट है, हालांकि यह मेडिकल के बाद पता चलेगा कि वह किस कारण से घायल हुआ है। आरोपी छात्र को गिरफ्तार करते हुए जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। -अभिषेक वर्मा, एसपी।