{"_id":"65959ce43aebe70e9808bc9a","slug":"student-dies-of-fever-hapur-news-c-306-1-gha1001-3823-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बुखार से छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बुखार से छात्रा की मौत
विज्ञापन
छात्रा पलक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़मुक्तेश्वर। नगर पालिका के वार्ड 18 स्थित चैंटा वाली मढैंया निवासी कक्षा दस की छात्रा की बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई। छात्रा का दिल्ली के अस्पताल मेें उपचार चल रहा था। जिसकी मौत के बाद उसके परिजन में कोहराम मच गया।
गांव निवासी लाला सैनी की 16 वर्षीय पुत्री पलक सैनी नगर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा दस की छात्रा थी। एक माह पूर्व उसकी अचानक बुखार आने के बाद तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होने पर परिजन ने उसको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उसकी गंभीर दशा को देखकर दिल्ली के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दिल्ली के अस्पताल में छात्रा की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। देर शाम को गमगीन माहौल में मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश भारती का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। इसके बावजूद भी गांव में पहुंचकर मामले की जानकारी की जाएगी।