फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Student caught copying from slip in SSV PG College

Hapur News: एसएसवी पीजी कॉलेज में पर्ची से नकल करते पकड़ा गया छात्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Student caught copying from slip in SSV PG College
हापुड़। सीसीएसयू की प्रोफेशनल, सेमेस्टर परीक्षाओं में शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में छात्र पर्ची से नकल करते पकड़ा गया। आंतरिक उड़नदस्ते ने उसकी तलाशी लेकर पर्ची बरामद की। सीसीटीवी कैमरों से भी कक्षों की निगरानी की गई।
विज्ञापन

एसएसवी पीजी कॉलेज में सुबह की पाली में प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा में 371 अभ्यर्थियों में 350 उपस्थित रहे, 21 ने परीक्षा छोड़ दी। इस परीक्षा में एक अभ्यर्थी पर्ची से नकल करता मिला। आंतरिक उड़न दस्ते ने शक होने पर उसकी तलाशी ली तो पर्ची बरामद की गई। उसकी कॉपी सील कर, विश्वविद्यालय को सूचित किया गया।
विज्ञापन


इसी पाली में सेमेस्टर परीक्षा में पंजीकृत 379 अभ्यर्थियों में से 360 उपस्थित रहे, 19 ने परीक्षा छोड़ दी। पीजी एनईपी की परीक्षा में 129 अभ्यर्थियों में 126 उपस्थित रहे, तीन ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा में 219 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 206 उपस्थित रहे, 13 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनईपी कोर्सों की परीक्षा में 180 अभ्यर्थियों में से 179 उपस्थित रहे, एक ने परीक्षा छोड़ दी। पीजी एनईपी की परीक्षा में 190 अभ्यर्थियों में 189 उपस्थित रहे, एक ने परीक्षा छोड़ दी।




कोट

उड़नदस्ते ने एक छात्र को परीक्षा में नकल करते पकड़ा है। सीसीटीवी कैमरों से भी केंद्र पर नजर रखी जा रही है। विश्वविद्यालय को रिपोर्ट भेज दी गई है। - प्रो. नवीन चंद्र, प्राचार्य एसएसवी पीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed