फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   stranger beat doctor and nurse

Hapur News: क्लीनिक में घुसकर चिकित्सक और नर्स पर हमला

Mon, 29 Apr 2024 11:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 29 Apr 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
stranger beat doctor and nurse
पिलखुवा। गालंद गांव स्थित एक निजी क्लीनिक में घुसकर चिकित्सक एवं नर्स पर हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया।पुलिस ने चिकित्सक की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गाजियाबाद के डासना मयूर बिहार निवासी सलमान ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह फैमिली हैल्थ केयर नाम से गालंद गांव में क्लीनिक चलाता है। क्लीनिक पर मेरठ के किठौर निवासी शाहना बतौर नर्स कार्य करती है। आरोप है कि 28 अप्रैल को नर्स के पति मुसिर ने बिना किसी बात के गाली-गलौच करते हुए धारदार हथियार से हमला कर चिकित्सक और नर्स को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सीओ पिलखुवा जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि चिकित्सक सलमान की तहरीर पर मुसिर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अभी तक जांच में आरोपी का पत्नी नर्स से विवाद सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed