{"_id":"645733da628339e4a909c6e5","slug":"stone-pelting-and-firing-between-people-of-two-communities-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: दो समुदाय के लोगों के बीच पथराव और फायरिंग, तीन लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: दो समुदाय के लोगों के बीच पथराव और फायरिंग, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
Sun, 07 May 2023 10:45 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 07 May 2023 10:45 AM IST
सार
घटना शनिवार की देर रात की है जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को शांत किया और शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बल तैनात किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लुहारी में दो समुदाय के लोगों के बीच आपसी कहासुनी को लेकर विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी हुई हुई।
विज्ञापन
गांव लुहारी में एक युवक से मारपीट के मामले में शिकायत करने पहुंचे उसके परिजनों को दूसरे समुदाय के लोगों ने छत पर चढ़कर पथराव किया और मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घटना शनिवार की देर रात की है जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को शांत किया और शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बल तैनात किया। ग्रामीणों के अनुसार पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका है लेकिन शनिवार की रात में जो भी बात हुआ तो फायरिंग और लाठी-डंडे जमकर चले हैं। जिस से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के 13 लोगों पर बलवा मारपीट जान से मारने की धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है, आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।