{"_id":"664636f3017efd2f9b01a2a3","slug":"stolen-in-mobile-tower-hapur-news-c-135-1-hpr1001-110628-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मोबाइल टावर से लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मोबाइल टावर से लाखों का सामान चोरी
Thu, 16 May 2024 10:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 16 May 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव मुर्शदपुर स्थित हाइवे किनारे लगे एक मोबाइल कंपनी के टावर से चोर लाखों रुपये की कीमत के पार्ट्स चोरी कर ले गए। कंपनी कर्मचारी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मुकेश कुमार ने बताया कि वह जिला मेरठ के मंगल पांडेय नगर स्थित जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी में कर्मचारी है। कंपनी का एक टावर गांव मुर्शदपुर के पास हाइवे किनारे लगा है। 31 मार्च 2024 को अचानक साइट डाउन हुई तो उसने तत्काल साइट पर जाकर कारण पता किया। टावर की जांच की गई तो यहां से अज्ञात चोरों द्वारा कई कीमत पार्ट्स चोरी कर लिए गए। इनकी कीमत करीब लाखों रुपये बताई जा रही है। उसने इसकी सूचना कंपनी के उच्चाधिकारियों के साथ-साथ पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल भी की। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कंपनी कर्मचारी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।