{"_id":"65aff402801dee5ed307b864","slug":"stf-arrest-criminal-garh-news-c-30-1-gbd1009-293776-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सिंभावली के हिस्ट्रीशीटर को लखनऊ एसटीएफ ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सिंभावली के हिस्ट्रीशीटर को लखनऊ एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
Tue, 23 Jan 2024 10:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 23 Jan 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गंगा किनारे तीन माह पहले फार्म स्वामी और नौकर की हत्या के मामले में फरार चल रहे सिंभावली थाने के हिस्ट्रीशीटर को लखनऊ एटीएफ टीम ने गजरौला पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के घर और जमीन की कुर्की होने के बाद पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। आरोपी के पास से पुलिस ने आला कत्ल समेत एक तमंचा भी बरामद किया है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बिरसिंगपुर निवासी अशोक ने अपने साथियों के साथ मिलकर गंगा किनारे गांव गुलालपुर स्थित एक फार्म हाउस के मालिक जिला मेरठ के सीना गांव निवासी अनिरुद्ध और नोएडा के बोड़ाकी गांव निवासी रतनपाल भाटी को नल के हत्थे, बलकटी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। घटना के दौरान आरोपी नौकर नया गांव निवासी जीतपाल को अधमरा कर छोड़ गए थे। पुलिस ने घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अशोक वांछित चल रहा था। अशोक की तलाश में लखनऊ की एसटीएफ को भी लगाया हुआ था। एसटीएफ की टीम ने अमरोहा सर्विलांस, एसओजी, गजरौला थाने की पुलिस का भी सहयोग लिया। इस दौरान गजरौला पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया, लेकिन आरोपी उसके बाद भी गिरफ्तार नहीं हो सका था। जिसके चलते पुलिस ने उसके घर और करीब दो करोड़ रुपये कीमत की खेती की भूमि को कुर्क कर लिया था। वहीं, उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया। सोमवार की रात को एसटीएफ की टीम ने आरोपी अशोक को गजरौला के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने हत्याकांड में प्रयोग किया गया हथियार और एक तमंचा बरामद किया गया। एसओ गजरौला हरीश वर्धन ने बताया कि आरोपी 50 हजार के इनामी अशोक कुमार को एसटीएफ लखनऊ टीम के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।