फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Starting weekly train between Anand Vihar Motihari.

आनंद विहार मोतीहारी के बीच साप्ताहिक ट्रेन शुरू

Fri, 10 Jun 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 10 Jun 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
Starting weekly train between Anand Vihar Motihari.
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

मोतीहारी बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी। आनंद विहार-मोतीहारी के बीच रेलवे ने साप्ताहिक ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन सप्ताह में शनिवार को आनंद विहार से मोतीहारी के लिए चलेगी।

विज्ञापन


जबकि मोतीहारी से रविवार को आनंद विहार के लिए रवाना होगी। हापुड़ स्टेशन पर इस ट्रेन का स्टॉपेज दो मिनट का है। रेलवे ने 14009/14010 बापूधाम मोतीहारी-आनंद विहार एक्सप्रेस के नाम से एक सप्ताहिक ट्रेन चलाई है।
विज्ञापन


यह ट्रेन वाया गोरखपुर होते हुए प्रत्येक शनिवार को आनंद विहार से रात 11:45 बजे चलेगी, करीब सवा एक बजे हापुड़ स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन गोरखपुर रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ट्रेन का गोरखपुर पहुंचने का समय दोपहर 2:55 बजे का है, जबकि मोतीहारी शाम 7:45 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार मोतीहारी से यह ट्रेन रविवार की सुबह 10:45 बजे चलेगी, गोरखपुर शाम 4:10 बजे पहुंचेगी।


गोरखपुर से चलकर यह ट्रेन सोमवार शाम साढ़े पांच बजे हापुड़ आएगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद आनंद विहार शाम 6:20 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन के चलने से गोरखपुर और मोतीहारी जाने वाले सैकड़ों लोगों को इस साप्ताहिक ट्रेन का लाभ मिलेगा।

वहीं, स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन के ठहराव के बारे में जानकारी मिल गई है। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed