फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ST Cricket Club wins by 23 runs in a tight contest.

Hapur News: कड़े मुकाबले में एसटी क्रिकेट क्लब की 23 रनों से जीत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
ST Cricket Club wins by 23 runs in a tight contest.
क्रिकेट मैच में शॉट लगाते बल्लेबाज। स्रोत एसोसिएशन
हापुड़। एसटी क्रिकेट अकादमी के मैदान पर बृहस्पतिवार को एसटी क्रिकेट क्लब और यूवाईडीएस क्रिकेट अकादमी के बीच 50-50 ओवर का मैच खेला गया। कड़े मुकाबले में एसटी क्रिकेट क्लब की टीम 23 रनों से जीत गई।
विज्ञापन

एसटी क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 32.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 238 रन बनाए। अनस अली ने 30 गेंद में 56 रन, वासु पाल ने 31 गेंद में 24 रन, कुणाल बैंसला ने 43 गेंद में 46 रन, पारस ने 39 गेंद में 39 और अनमोल ने 14 गेंद में नौ रन बनाए। वहीं, सौरभ त्यागी, हमजा और तनिष्क ने कोई रन नहीं बनाया। यूवाईडीएस क्रिकेट अकादमी की ओर से कार्तिक पाल ने 4.1 ओवर में 40 रन देकर दो, मोहम्मद फरजान ने सात ओवर में 62 रन देकर एक, मोहम्मद दिलशाद ने छह ओवर में 23 रन देकर चार, कार्तिक गहलौत ने छह ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

यूवाईडीएस क्रिकेट अकादमी की टीम 37.2 ओवर में 215 रन ही बना सकी। टीम की ओर से मोहम्मद सुहान ने 93 गेंद में 95, कार्तिक बंसल ने 29 गेंद में 18, समर मलिक ने 39 गेंद में 14, रौनक ने 29 गेंद में 28 रनों की पारी खेली। सात खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटी क्रिकेट क्लब की ओर से फरहाद खान ने 4.2 ओवर में 25 रन देकर एक, अरनव खटाना ने सात ओवर में 30 रन देकर दो, वंश सैनी ने छह ओवर में 51 रन देकर एक, कुणाल पौसवाल ने सात ओवर में 43 रन देकर दो, अनस अली ने पांच ओवर में 16 रन देकर तीन और अभिनव शर्मा ने तीन ओवर में 17 रन देकर एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच अनस अली को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed