{"_id":"67f7fdd57b24c538ca0d3446","slug":"ssv-college-election-hapur-news-c-135-1-hpr1002-122748-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आठ बूथों पर 13 अप्रैल को पड़ेंगे वोट, 48 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आठ बूथों पर 13 अप्रैल को पड़ेंगे वोट, 48 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
Thu, 10 Apr 2025 10:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 10 Apr 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय से ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिए गए हैं। आठ बूथों पर 13 अप्रैल को वोट पड़ेंगे। दोनों गुटों के प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने में जुट गए हैं। कुछ पदों पर कांटे की टक्कर मानी जा रही है। प्रतिष्ठा के इस चुनाव का परिणाम 14 अप्रैल को घोषित होगा।
शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव में प्रधान, उप प्रधान, मंत्री, उपमंत्री, ऑडिटर, प्रबंधक, उप प्रबंधक, कोषाध्यक्ष पद के साथ ही डिग्री कॉलेज की आठ सदस्य वाली कमेटी, इंटर कॉलेज के पांच सदस्य वाली कमेटी, शिक्षा प्रसार समिति के 27 सदस्य वाली कमेटी का चुनाव होगा।
11 मार्च से चुनाव कार्यक्रम चलाया जा रहा है, दोनों गुटों की ओर से कुल 48 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया गया है। शहर में इस चुनाव को प्रतिष्ठा का चुनाव माना जाता है, ऐसे में दोनों ही गुट ऐड़ी चोटी के जोर लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कमेटियों के कुछ महत्वपूर्ण पदों पर टक्कर बेहद रोचक मानी जा रही है। बहरहाल, अब चुनाव को लेकर अंतिम तैयारियां शुरू हो गई हैं। एसएसवी पीजी कॉलेज के कक्ष नंबर एक से आठ में बूथ बनाए जा रहे हैं, जिन पर 988 मतदाता मतदान करेंगे। सात बूथों पर नियमित मतदान होगा, जबकि आठवें बूथ पर चलने फिरने में असमर्थ लोगों के लिए मतदान की व्यवस्था कराई गई है। पूरे चुनाव की वीडियो ग्राफी भी होगी। 14 अप्रैल को मतगणना होगी।
विज्ञापन
कोट -
एसएसवी पीजी कॉलेज में आठ बूथों पर मतदान होगा, 13 अप्रैल को सुबह 9 से शाम पांच बजे तक मतदान किया जा सकेगा। 14 अप्रैल को सुबह दस बजे से मतगणना शुरू होगी।-- प्रो.नवीन चंद्र, मुख्य चुनाव अधिकारी।
विज्ञापन
शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव में प्रधान, उप प्रधान, मंत्री, उपमंत्री, ऑडिटर, प्रबंधक, उप प्रबंधक, कोषाध्यक्ष पद के साथ ही डिग्री कॉलेज की आठ सदस्य वाली कमेटी, इंटर कॉलेज के पांच सदस्य वाली कमेटी, शिक्षा प्रसार समिति के 27 सदस्य वाली कमेटी का चुनाव होगा।
विज्ञापन
11 मार्च से चुनाव कार्यक्रम चलाया जा रहा है, दोनों गुटों की ओर से कुल 48 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया गया है। शहर में इस चुनाव को प्रतिष्ठा का चुनाव माना जाता है, ऐसे में दोनों ही गुट ऐड़ी चोटी के जोर लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कमेटियों के कुछ महत्वपूर्ण पदों पर टक्कर बेहद रोचक मानी जा रही है। बहरहाल, अब चुनाव को लेकर अंतिम तैयारियां शुरू हो गई हैं। एसएसवी पीजी कॉलेज के कक्ष नंबर एक से आठ में बूथ बनाए जा रहे हैं, जिन पर 988 मतदाता मतदान करेंगे। सात बूथों पर नियमित मतदान होगा, जबकि आठवें बूथ पर चलने फिरने में असमर्थ लोगों के लिए मतदान की व्यवस्था कराई गई है। पूरे चुनाव की वीडियो ग्राफी भी होगी। 14 अप्रैल को मतगणना होगी।
विज्ञापन
कोट -
एसएसवी पीजी कॉलेज में आठ बूथों पर मतदान होगा, 13 अप्रैल को सुबह 9 से शाम पांच बजे तक मतदान किया जा सकेगा। 14 अप्रैल को सुबह दस बजे से मतगणना शुरू होगी।