फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Spread the message of service by distributing *sharbat* amidst the scorching heat.

Hapur News: भीषण गर्मी में शरबत वितरण कर दिया सेवा का संदेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Spread the message of service by distributing *sharbat* amidst the scorching heat.
गढ़मुक्तेश्वर। भीषण गर्मी और उमस के बीच शुक्रवार को गढ़ नगर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों को शरबत वितरित कर सेवा और भाईचारे का संदेश दिया गया। सामाजिक कार्यकर्ताओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अलग-अलग स्थानों पर शरबत वितरण किया।
विज्ञापन


गढ़ नगर की बाग कॉलोनी के बाहर समाजसेवी कुसुम चौधरी के नेतृत्व में शरबत वितरण किया गया। इस दौरान राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को ठंडा शरबत पिलाया गया। इस मौके पर कमल, राधे, ललित और दिव्यांश, पार्थ आदि मौजूद रहे। वहीं, स्याना रोड पर मोहर्रम के अवसर पर शकील द्वारा शरबत वितरण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

समाजसेवियों ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में राहगीरों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। ऐसे सेवा कार्य समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। इस मौके पर शाहनवाज, सुलेमान, मोहसिन और सुहैल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed