फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   special train late

Hapur News: 12 घंटे के देरी से आई स्पेशल ट्रेन

Sat, 22 Nov 2025 10:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 22 Nov 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
special train late
हापुड़। ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला जारी है। शनिवार को नियमित ट्रेनों की चाल में थोड़ा सुधार हुआ, लेकिन स्पेशल ट्रेनों अभी भी लेट आ रही हैं। शनिवार को स्पेशल ट्रेन 12 घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन आई। इससे रेल यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


सीतामढ़ी जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल को जा रही स्पेशल ट्रेन 12 घंटे, गोरखपुर जंक्शन से चलकर जोधपुर को जाने वाली स्पेशल ट्रेन दस घंटे, अमृतसर जंक्शन से किशनगंज को जाने वाली स्पेशल ट्रेन सात घंटे 30 मिनट, आनंद विहार टर्मिनल से सीतामढ़ी जंक्शन को जा रही स्पेशल ट्रेन सात घंटे, धनबाद जंक्शन से चंडीगढ़ जंक्शन जाने वाली स्पेशल ट्रेन सात घंटे, सीतामढ़ी जंक्शन से दिल्ली जंक्शन को जा रही स्पेशल ट्रेन पांच घंटे 30 मिनट, पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली स्पेशल ट्रेन पांच घंटे, गोरखपुर जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन पांच घंटे देरी से रेलवे स्टेशन आई।
विज्ञापन


प्रयागराज से सहारनपुर जा रही नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे, मुरादाबाद से गाजियाबाद जाने वाली मेमू एक घंटा 30 मिनट, बरेली से नई दिल्ली जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा, रक्सौल से चलकर आनंद विहार टर्मिनल को जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस एक घंटा, मालदा टाउन से आनंद विहार टर्मिनल जा रही साप्ताहिक एक्सप्रेस एक घंटा, भुज से बरेली जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटा, जैसलमेर से रामनगर जा रही रानीखेत एक्सप्रेस एक घंटा, टनकपुर से दिल्ली जंक्शन जा रही पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस आधा घंटा, लखनऊ से चलकर मेरठ को जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस आधा घंटा,बुलंदशहर से तिलक ब्रिज को जाने वाली शटल पैसेंजर ट्रेन आधा घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि ट्रेनों के संचालन में सुधार के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed