{"_id":"5899e5464f1c1b224a378feb","slug":"speaking-of-social-media-and-you-tube-work-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया और यू ट्यूब पर बोल रहा सपा का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया और यू ट्यूब पर बोल रहा सपा का काम
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 07 Feb 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया अब चुनाव में प्रचार का सशक्त माध्यम बन गया है। 2014 के लोक सभा चुनाव में भाजपा की जीत में इसका अहम किरदार मानते हुए इस चुनाव में एक बार फिर सशक्त रूप से प्रयोग किया जा रहा है। इस मामले में सपा ने भाजपा को जबरदस्त टक्कर दी है।
विज्ञापन
गूगल हो या यू ट्यूब हर जगह क्लिक करते ही यूपी में अखिलेश का काम बोल रहा है। विधान सभा चुनाव में प्रथम चरण के मतदान के लिए उलटी गिनती शुरू हो गयी है। चुनाव आयोग की सख्ती से स्थानीय स्तर पर प्रचार प्रसार में कमी जरूर दिख रही हो
विज्ञापन
लेकिन सोशल मीडिया, यू ट्यूब और गूगल पर प्रचार में तेजी आयी है। अभी तक इस माध्यम से प्रचार में भाजपा सबसे आगे थी। लेकिन अब इस मामले में सपा इनसे आगे निकलने को है।
विज्ञापन
गूगल, यू ट्यूब और सोशल साइटस पर सपा के विकास कार्यों और चुनावी एजेंडे की वीडियो बनाकर खूब प्रचार प्रसार किया जा रहा है। साथ ही दूसरी पार्टियों पर निशाना साधने संबंधी वीडियो को भी प्रचार में प्रयोग किया जा रहा है।
इस प्रकार के विज्ञापन लोगों में काफी चर्चित बने हुए हैं। कुल मिलाकर इन विधानसभा चुनाव में इस प्रकार के प्रचार में सपा भाजपा से आगे नजर आ रही है।