फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Speak to the member 'Get Out'.

सभासद को बोला ‘गेट आउट’ तो बोर्ड बैठक में हंगामा

Sat, 01 Apr 2017 10:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 01 Apr 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
Speak to the member 'Get Out'.
बैठक में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

नगर पालिका के सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में प्रस्तावों पर चर्चा के दौरान प्रश्न पूछ रहे सभासद को पालिका प्रशासक द्वारा पुलिसकर्मियों से बाहर निकालने की बात कहते ही हंगामा हो गया। आक्रोशित सभासद बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर सभागार से बाहर निकल गए।

विज्ञापन


सभासदों ने पालिका प्रशासक पर सभासद के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा कर हंगामा किया। बाद में विधायक के समझाने पर सभासद माने और इसके बाद किसी तरह बैठक शुरू हो सकी। बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2017-18 में शहर के विकास के लिए 60 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ।     
विज्ञापन

 
शनिवार सुबह 11 बजे क्षेत्रीय विधायक असलम चौधरी की मौजूदगी में नगर पालिका सभागार में बोर्ड बैठक शुरू हुई। इस दौरान प्रस्ताव पढ़कर सुनाए गए और सभासदों ने अपने अपने तर्क रखे। इस दौरान प्रश्न पूछ रहे सभासद दीपक शुक्ल को पालिका प्रशासक,
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी कलेक्टर ज्योति राय ने पुलिसकर्मियों से बैठक में से बाहर निकालने के लिए बोल दिया। बैठक में सभासद को बाहर निकालने के लिए कहते ही सभी सभासद आक्रोशित हो गए।
अपने साथी के अपमान से गुस्साए सभासदों ने तुरंत बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर दिया।

हंगामा बढ़ता देख विधायक ने सभासदों को समझाया तो सभासदों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद बोर्ड बैठक शुरू हुई और 41 प्रस्तावों पर चर्चा होने के बाद सर्वसम्मति से सभी प्रस्ताव पास हो गए। वित्तीय वर्ष 2017-18 में शहर के विकास के लिए 60 करोड़ के बजट को हरी झंडी दी गई।

सभासद दीपक शुक्ल ने बताया कि पालिका ने मनमानी कर टैक्स बढ़ा दिया है। वह इस संबंध में ही वह पालिका प्रशासक से प्रश्न पूछ रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रश्न का जवाब देने की बजाय पुलिसकर्मियों को उन्हें बाहर निकालने के लिए बोल दिया।

विधायक असलम चौधरी ने कहा कि बोर्ड बैठक में सभी सभासद एक समान हैं। पालिका प्रशासक को सभी की समस्याओं को प्रमुखता से सुनकर समाधान कराना चाहिए।      

पालिका प्रशासक ज्योति राय ने आरोप निराधार बताया। उन्होंने कहा कि बोर्ड बैठक में चर्चा करने के लिए सभी सभासद स्वतंत्र हैं। सभासदों को प्रश्न पूछने से रोका नहीं जाता है। बैठक में सिर्फ प्रस्तावों पर चर्चा होनी चाहिए।

अन्य समस्याओं को सुनने के लिए वह रोज पालिका के दफ्तर में बैठती हैं। कार्यालय के समय पर पहुंचकर उन्हें समस्याएं बताई जा सकती हैं। समाधान कराया जाएगा। बैठक में चेतन राणा, कांति प्रसाद, राकेश शर्मा,


राजकुमार, रामकुमार, यशपाल प्रजापति, दीपक शुक्ल, सुरजीता, सुंदरलाल, इस्लाम मलिक, इस्लामुददीन, सायरा,प्रवीन गोयल, प्रदीप सैन, अनिल छोकर, मुंशी हबीब मौजूद रहे।        

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed