फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   sp suspend traffic police sub inspector

Hapur News: हाईवे-09 पर बसों से उगाही कर रहा यातायात उपनिरीक्षक निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
sp suspend traffic police sub inspector
हापुड़। ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर रूट डायवर्जन के दौरान हाईवे 09 स्थित सोना पेट्रोल पंप के पास तैनात यातायात पुलिस के कुछ जवानों ने वाहनों से उगाही शुरू कर दी। वाहनों को रोकर उन्हें आगे भेजने के लिए रुपये लिए जा रहे थे। मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें पुलिसकर्मी रुपये लेते साफ नजर आ रहे हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी ने यातायात उप निरीक्षक प्रदीप कुमार को निलंबित कर दिया है। जबकि बाकी के तीन पुलिसकर्मी मेरठ और सहारनपुर जिले के थे, जिनकी ड्यूटी यहां लगाई गई थी। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित जिलों को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन

ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर सोमवार रात बुलंदशहर रोड स्थित सोना पेट्रोल पंप के पास हाईवे एनएच-09 पर रूट डायवर्जन के दौरान हापुड़ के दारोगा प्रदीप कुमार के अलावा जिला मेरठ के हेड कांस्टेबल नितिन कुमार, सुरेंद्र पाल और जिला सहारनपुर के सिपाही अजीत की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन इन सभी ने भारी वाहनों के चालकों से अवैध उगाही शुरू कर दी। वाहनों से उगाही करते का वीडियो किसी ने गुपचुप तरीके से बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में एक बस को पुलिसकर्मी रोक रहे हैं। बस से उतरा व्यक्ति दरोगा को रुपये थमाकर चला जाता है और इसके बाद पुलिसकर्मी बस को आगे जाने देते हैं।
विज्ञापन

वीडियो के वायरल होने के बाद एसपी अभिषेक वर्मा ने दारोगा प्रदीप कुमार को निलंबित कर दिया है। जबकि दूसरे जिले के पुलिसकर्मियों के संबंध में उनके एसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई करने के लिए कहा है। एसपी ने बताया कि मामले की जांच एएसपी मुकेश चंद्र मिश्र को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दारोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
रोज होती ही उगाही, वीडियो वायरल होने के बाद होती है कार्रवाई
यातायात पुलिस द्वारा उगाही का सबसे बड़ा अड्डा सोना पेट्रोल पंप के आसपास का ही रहता है। यहां चारों दिशाओं से वाहन आते जाते हैं। जिसकी आड़ में रुपये लेने के कई ठिकाने हैं। यहां वाहनों का साइड में लगाकर अवैध वसूली की जाती हैं। लेकिन अधिकारियों को यह सब तभी दिखाई देता है जब वीडियो आम लोगों द्वारा बनाए जाते हैं। अधिकारियों को खुद की सतर्कता में यह गड़बड़ झाला पकड़ में नहीं आता।


पहले भी वायरल हो चुके हैं वीडियो
हाईवे -9 पर पुलिस द्वारा अवैध उगाही के वीडियो पहले भी वायरल होते रहे हैं। एक फरवरी को हाईवे-9 पर अवैध कटान के लिए पशुओं से भरे ट्रक से गढ़ और बाबूगढ़ थाने की पुलिस की गाड़ियों द्वारा उगाही के दो वीडियो वायरल हुए थे। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी बीच हाईवे पर बिना किसी डर के बेखौफ उगाही करते नजर आ रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने गढ़मुक्तेवर कोतवाली की जीप पर तैनात हेड कांस्टेबल चालक विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल हरेंद्र, बाबूगढ़ थाने की जीप पर तैनात हेड कांस्टेबल बाबूराम तोमर व कांस्टेबल मनमोहन को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed