फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   sp suspend three daroga

Hapur News: फरियादियों से अभद्रता पर तीन दरोगा व एक सिपाही लाइन हाजिर

Mon, 19 May 2025 10:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 19 May 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
sp suspend three daroga
हापुड़। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने कार्य में लापरवाही व फरियादियों से अभद्रता करने पर तीन दरोगा व एक हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि थाना सिंभावली में तैनात उपनिरीक्षक अनंगपाल राठी, कपूरपुर में तैनात उपनिरीक्षक नसीम अहमद, थाना देहात में तैनात विनोद कुमार व थाना गढ़मुक्तेश्वर में तैनात हेड कांस्टेबल मोहित सिरोही की कार्यों में लापरवाही व फरियादियों से अभद्रता करने की लगातार सूचना मिल रही थी। फरियादियों ने उनसे इसकी शिकायत की थी। उन्होंने सभी की थाना प्रभारियों से रिपोर्ट मांगी थी। इस पर सभी उपनिरीक्षकों के द्वारा कार्यों में लापरवाही बरतना पाया गया था। उन्होंने इन्हें लाइन हाजिर करते हुए पुलिस लाइन भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले में तैनात सभी पुलिसकर्मियों से कार्यों में लापरवाही बरतने व फरियादियों से अभद्रता न करने की हिदायत दी है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed