{"_id":"694c1677ac195dcc2f0dfaa0","slug":"sp-suspend-inspector-hapur-news-c-135-1-hpr1001-134636-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रिश्वत लेने के आरोपी निरीक्षक को एसपी ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रिश्वत लेने के आरोपी निरीक्षक को एसपी ने किया निलंबित
Wed, 24 Dec 2025 10:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 24 Dec 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। मेरठ के रोहटा रोड से रिश्व़त लेते हुए पकड़े गए निरीक्षक महेंद्र सिंह को एसपी ज्ञानंजय सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
महेंद्र सिंह की तैनाती हापुड़ जिले में वर्ष 2021 में हुई थी। इसके बाद वह जिले के अधिकतर थानों में प्रभारी रह चुका है। पिछले चार सालों में वह हाफिजपुर, बहादुरगढ़, सिंभावली, कपूरपुर, थाना देहात, थाना गढ़मुक्तेश्वर और थाना बाबूगढ़ में प्रभारी रहे। फिलहाल वह जिला अपराध अभिलेख ब्यूरो में तैनात था और यहीं एक विवेचना में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। बुधवार को महेंद्र सिंह ने जरूरी कार्य बताकर छुट्टी ली थी और अपने आवास पर पीड़ित को चार लाख रुपये की रिश्वत लेकर बुलाया था। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
बुलंदशहर के गैंगरेप कांड में भी लग चुके हैं आरोप
हापुड़ में तैनाती के दौरान भले ही निरीक्षक महेंद्र सिंह पर किसी प्रकार के आरोप न लगे हों, लेकिन हापुड़ से पहले बुलंदशहर में तैनाती के दौरान महेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगे थे। बुलंदशहर के चर्चित हाईवे गैंगरेप कांड के दौरान महेंद्र सिंह ककौड़ का थानेदार था। उस दौरान दो बेगुनाह युवकों को फंसाने का आरोप लगा था। बाद में दोनों निर्दोष साबित हुए और उनके नाम निकाले गए। आरोप था कि 80 हजार रुपये की वसूली के लिए उन्हें पकड़ा गया था।