Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   sp suspend daroga

Hapur News: धौलाना थाना क्षेत्र में तैनात दरोगा लाइन हाजिर

Sat, 24 Jan 2026 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 24 Jan 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
sp suspend daroga
धौलाना थाने में तैनात दरोगा लाइन हाजिर
विज्ञापन

हापुड़। धौलाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरोगा को जबरन निकाह कराना महंगा पड़ गया। शिकायत के बाद एसपी ज्ञानंजय सिंह ने दरोगा जब्बार अहमद को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार धौलाना क्षेत्र का युवक और युवती संदिग्ध परिस्थिति में फरार हो गए थे। युवती के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। इसके बाद पुलिस ने युवक और युवती को बरामद कर लिया। आरोप है कि दरोगा ने युवक के परिजनों पर दबाव बनाकर युवक का निकाह युवती से करा दिया। इसके बाद युवक के परिजनों ने एसपी से शिकायत कर दी। एसपी ज्ञानंजय सिंह का कहना है कि कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के लिए दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed