{"_id":"5846dc1c4f1c1b104f4485b7","slug":"sp-general-secretary-district-including-woman-s-death-fever-uncle","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से सपा जिला महासचिव के चाचा समेत महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से सपा जिला महासचिव के चाचा समेत महिला की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 06 Dec 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
बुखार से मौत
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से सपा जिला महासचिव के चाचा और एक महिला की मौत हो गई। सर्दी बढ़ने के बावजूद भी गढ़ क्षेत्र में बुखार से हो रहीं मौतो का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गढ़ के गांव दौताई निवासी
विज्ञापन
साजिद चौधरी के 60 वर्षीय चाचा हाफिज जाकिर को सोमवार की दोपहर बुखार आया था। जिन्हें परिजनों ने स्थानीय चिकित्सक को दिखाया। साजिद चौधरी ने बताया कि दवा लेने के बाद घर लौटकर उनके चाचा ने इशा की नमाज अता की।
विज्ञापन
जिसके बाद अचानक तबियत बिगडने लगी। जिन्हें आनन-फानन में गढ़ के स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार से पहले की उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक ने गढ़ समेत कई गांवों की मस्जिदों में इमामत की थी।
विज्ञापन
जिससे उनकी मौत पर गढ़, अठसैनी, दौताई, वैट समेत कई गांवों में शोक की लहर दौड गई है। वहीं गढ़ नगर के मुख्य बाजार निवासी नईम सलमानी की 59 वर्षीय पत्नी खातून एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी।
जिनका स्थानीय चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। मंगलवार को उपचार के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई। गढ़ सीएचसी प्रभारी डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि दोनों का उपचार प्राईवेट तौर पर कराया जा रहा था, जिससे उन्हें बुखार से मौत के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।