फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Sonu's Chunmun became the center of attraction in the cattle fair

Hapur News: पशु मेले में आकर्षण का केंद्र बनी सोनू की चुनमुन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Sonu's Chunmun became the center of attraction in the cattle fair
पशु मेले मेंआई घोड़ी चुनमुन। संवाद
गढ़मुक्तेश्वर। काला और सफेद रंग वैसे ही मन को लुभाता है। अब ऐसे में यदि ऐसा रंग किसी घोड़ी का हो तो उसकी सुंदरता का अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है। बुलंदशहर की चुनमुन नाम की एक ऐसी ही घोड़ी अश्वपालकों का दिल जीत रही है। पशु मेले में आए करीब 500 घोड़ों में सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र बनी चुनमुन मेले में केवल प्रदर्शनी के लिए लाई गई है।
विज्ञापन


सुप्रसिद्ध पशु मेले में देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के बीच पशुओं की खरीद-फरोख्त भी मेले के मुख्य आयोजनों में से एक है। इसमें सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रहते हैं विभिन्न प्रजातियों के घोड़े, जिन्हें हासिल करने के लिए कई बड़े आसामी मेले पहुंचते हैं। कई अश्वपालक भी अपने शौक व जुनून के चलते घोड़ों को तैयार करते हैं, इनमें कई तो ऐसे भी होते हैं, जो अपने अश्वों को पुष्कर मेले में केवल प्रदर्शनी के लिए लाते हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शनी के लिए मेले में लाई गई ऐसी ही एक घोड़ी है चुनमुन, जिसे देखकर हर कोई उसे खरीदने के लिए मचल रहा है। बुलंदशहर के अश्वपालक सोनू की यह घोड़ी मेले में आए अश्वपालकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुई है। साढ़े चार साल की चुनमुन मेले में दूसरी बार आई है। नुकरा नस्ल व अबोर लाइन के इस घोड़े की खासियत यह है कि इसकी ऊंचाई काफी अधिक है तथा इसका रंग काला और सफेद है। अश्व मालिक सोनू ने बताया कि उसने यह घोड़ी पंजाब से खरीदी थी। मेले में वह इसे बेचने के लिए नहीं, बल्कि प्रदर्शित करने के लिए लेकर आए हैं। उल्लेखनीय है कि मेले में इस बार भी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों से आकर्षक कद-काठी के कई पशु शामिल हो रहे हैं। पशु मेले में अभी खरीद-फरोख्त शुरू नहीं हो पाई है। पशु मेेले में दुकान सजना शुरू हो गई हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed