फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   son in law break leg

Hapur News: भरी पंचायत में दामाद ने ससुर की तोड़ दिया पैर

Tue, 01 Jul 2025 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 01 Jul 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
son in law break leg
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव फुलड़ी में बेटी के साथ आए दिन होने वाले उत्पीड़न की शिकायत पर पहुंचे पिता पर दामाद ने सरिये से हमला कर पैर तोड़ दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, पीड़ित ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जनपद बागपत के गांव निवाड़ा निवासी रशीद ने तहरीर देते हुए बताया कि उनकी दो बेटियां रेशमा और साजमा का निकाह गढ़ क्षेत्र के गांव फुलड़ी में हुआ है। उनका बड़ा दामाद बेटी रेशमा का आए दिन उत्पीड़न करता है। पीड़ित ने बताया कि रोजाना के उत्पीड़न की शिकायत पर 27 जून की रात को वह बेटी की ससुराल पहुंच गया। वहां दोनों पक्षों के लोगों के बीच पंचायत हुई। पंचायत में दामाद ने उनके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर बीच पंचायत में ही आरोपी ने सरिये से हमला कर उनके पैर तोड़ दिए। पीड़ित ने दामाद को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed