{"_id":"66f1b44d83fd24c07f02df83","slug":"snail-died-of-disease-sp-and-asp-bid-emotional-farewell-hapur-news-c-135-1-hpr1001-115169-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: स्नैल की बीमारी से मौत, एसपी व एएसपी ने दी भावभीनी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: स्नैल की बीमारी से मौत, एसपी व एएसपी ने दी भावभीनी विदाई
विज्ञापन
हापुड़। जिले की पुलिस को दस वर्ष छह माह की सेवाएं देने वाले डॉग स्कवाड स्नैल की सोमवार को जान चली गई। मेरठ रोड स्थित पुलिस लाइन में पुष्प चक्र अर्पित कर सलामी देकर एसपी ज्ञानंजय सिंह समेत कई पुलिस अधिकारियों ने उसकी अर्थी को कांधा दिया।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि स्नैल का जन्म सात अप्रैल 2014 को हुआ था। स्नैल ने नेशनल ट्रेनिंग फॉर डॉग्स बीएसएफ के टेकनपुर ग्वालियर मध्यप्रदेश स्थित सेंटर से ट्रेनिंग प्राप्त की थी। जून 2015 में स्नैल को हापुड़ पुलिस लाइन में लाया गया था। दस वर्ष छह माह हापुड़ पुलिस को अपनी सेवाएं देने के बाद सोमवार को बीमारी के चलते स्नैल ने अंतिम सांस ली।
स्नैल की मौत पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की आंखे नम थीं। एएसपी ने बताया कि हापुड़ पुलिस द्वारा कई महत्वपूर्ण घटनाओं का पर्दाफाश करने में उसने अहम भूमिका निभाई थी। सोमवार को एसपी ज्ञानंजय सिंह, एएसपी विनीत भटनागर सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने कांधा देकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सीओ गढ़मुक्तेश्वर वरुण कुमार मिश्रा, सीओ सदर जितेंद्र कुमार शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक महेश कुमार थापियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -