फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Smaug the speed stopped.

स्मॉग ने रोकी रफ्तार

Mon, 07 Nov 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Mon, 07 Nov 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
Smaug the speed stopped.
ट्रेनें - फोटो : अमर उजाला

स्मॉग का असर अब भी बरकरार है। सोमवार को स्मॉग के चलते शहर की रफ्तार सुस्त रही। करीब आधा दर्जन ट्रेनें जहां लेट रहीं, वहीं पूरे दिन शहर के लोग जाम से जूझते रहे।

विज्ञापन


वहीं खुर्जा-मेरठ पैसेंजर और दिल्ली मुरादाबाद पैसेंजर को अग्रिम आदेश तक रद्द कर दिया गया है। सोमवार को इलाहाबाद से चलकर सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस निर्धारित समय से साढ़े तीन घंटे देर हापुड़ पहुंची।
विज्ञापन


इसके अलावा कानपुर से चलकर मेरठ की ओर जाने वाली संगम एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से साढ़े पांच घंटे की देरी से हापुड़ पहुंची। जबकि रक्सौल से दिल्ली जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस 25 मिनट, पद्मावत एक्सप्रेस 20 मिनट,
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊना हिमाचल एक्सप्रेस आधा घंटे और इंटर सिटी एक्सप्रेस दो घंटे देर से पहुंची। ट्रेनों की देरी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्मॉग के कारण सड़कों पर भी लोग बेहाल हैं।

बीते करीब चार दिन से दिल्ली रोड, तहसील चौराहा, मेरठ रोड, अतरपुरा चौपला पर हर दिन लोगों को जाम झेलना पड़ रहा है। सोमवार को भी यहां पूरे दिन जाम के हालात रहे। इन चौराहों पर कई पुलिसकर्मी लगाए जाने के बाद भी स्थिति नहीं सुधर पा रही।

दिन तो दिन रात में भी हालात बदतर हो रहे हैं। नो एंट्री खुलते ही भारी वाहनों के प्रवेश से भीषण जाम लग रहा है। एसपी अलंकृता सिंह का कहना है कि यातायात माह के बीच जाम से निपटने के लिए पुलिस कर्मियों को हिदायत दी गई है।


जाम लगने का प्रमुख कारण स्मॉग और चौराहों के नजदीक होने के साथ ही वाहनों का दबाव है। जाम से निपटने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

स्मॉग के कारण खुर्जा-मेरठ पैसेंजर और दिल्ली मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेनों का संचालन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। ट्रेनों का संचालन पीछे से ही देरी से हो रहा है। इसके चलते ट्रेन हापुड़ में देरी से आ रही हैं। वीरेंद्र सिंह, स्टेशन अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed