{"_id":"586d1c374f1c1b1c7e159d6a","slug":"six-thousand-bank-loan-defaulters-hold","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन न चुकाने वाले छह हजार बैंक खाते होल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन न चुकाने वाले छह हजार बैंक खाते होल्ड
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 04 Jan 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
bank
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों ने ऐसे सेविंग खातों को होल्ड कर निकासी पर रोक लगा दी है जो लोन के अकाउंट से लिंक हैं। इन बचत खातों में नोटबंदी के दौरान मोटी रकम जमा की गई है, लेकिन लोन की किस्त समय से नहीं चुकाने के कारण यह खाते डिसबैलेंस हैं। अब बैंक अफसर इन खातों में सुधार न होने तक होल्ड की कार्रवाई जारी रहने की बात कह रहे हैं। वहीं, बैंक की कार्रवाई से खाताधारकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
जिले के बैंकों से 20 हजारों लोगों ने लोन लिए हुए हैं। इनमें करीब छह हजार लोग ऐेसे हैं, जिन्होंने लोन तो लिया हुआ है, लेकिन समय से किस्त जमा न करने के कारण उनके खाते बिगड़ चुके हैं। खास बात ये है कि यह खाते सेविंग अकाउंट से लिंक हैं। नोटबंदी के दौरान इन बचत खातों में मोटी रकम जमा की गई है।
विज्ञापन
तमाम प्रयायों के बाद भी बैंक जिन ग्राहकों से समय पर लोन की किस्त नहीं ले पा रहे थे, ऐसे में इनसे लिंक बचत खातों में मोटी रकम जमा होने से हैरान हैं। अब बैंकों ने ऐसे करीब छह हजार लोन अकाउंट को होल्ड कर दिया है जो सेविंग एकाउंट से जुड़े हैं। इनसे जुड़े ग्राहकों को हिदायत दी गई है कि जब तक वह अपने बिगड़े खातों में सुधार न कर लें, तब तक खाता होल्ड की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
एलडीएम एपी चतुर्वेदी ने बताया कि लोन की किस्त समय से न चुकाने के कारण बैंकों को भी नुकसान उठाना पड़ता है। कुछ बैंकों ने ऐसे खातों को होल्ड किया है जो सेविंग खातों से लिंक है और नोटबंदी के दौरान उनमें मोटी रकम जमा हुई है।