फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   six lakh rupees fraud

Hapur News: पीएसी के जवान से छह लाख रुपये ठगे

Wed, 26 Nov 2025 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 26 Nov 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
six lakh rupees fraud
पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा गांव में पीएसी के जवान से साइबर ठगाें ने छह लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव खेड़ा निवासी विक्रम तोमर ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनके भाई विकास तोमर पीएसी मथुरा में तैनात हैं। विकास तोमर एक मोबाइल एप के माध्यम से 24 से 26 मई 2025 के बीच आइसकॉइन नामक निवेश मंच के झांसे में आ गए। उन्होंने टेलीग्राम पर मिले लिंक और निर्देशों के आधार पर 5,96,240 रुपये यूपीआई बैंक ट्रांसफर के माध्यम से भेजे।
विज्ञापन


साइबर ठगों ने निवेश की गई धनराशि वापस नहीं की। पीड़ित ने पुलिस को टेलीग्राम चैट और लेन-देन की रसीदों के स्क्रीनशॉट सौंपे हैं। उन्होंने बताया कि सभी डिजिटल सबूत मौजूद हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ अनीता चौहान ने बताया, डिजिटल और बैंक रिकॉर्ड की पूरी जांच कर रहे हैं। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed