फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Sir, I will not go home, I will definitely commit suicide.

Hapur News: साहब मैं घर नहीं जाऊंगी, आत्महत्या जरूर कर लूंगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sir, I will not go home, I will definitely commit suicide.
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला निवासी महिला और सास के बीच विवाद हो गया। विवाद होने पर महिला ने कोतवाली में तहरीर दी, इसी दौरान सास भी कोतवाली पहुंच गई। वहां बहू ने पुलिसकर्मियों से घर वापस न जाने और दबाव बनाने पर आत्महत्या करने की बात कही।
विज्ञापन


सोमवार को कोतवाली पहुंची महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति, सास उसका उत्पीड़न करने लगे। पीड़िता ने बताया कि सोमवार की सुबह बिना किसी कारण ही सास ने उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर गला दबाकर उसकी हत्या की कोशिश की। शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोगों ने मौके पर पहुंच कर उसे बचाया। इसके बाद वह कोतवाली पहुंची है। इसी दौरान महिला की सास भी कोतवाली में आ गई। सास ने भी बहू के खिलाफ तहरीर दी। इस मामले मेें जब पुलिसकर्मियों ने दोनों से पूछताछ करते हुए घरेलू मामले में समझौते के लिए कहा, तो महिला बोली कि वह किसी भी कीमत पर ससुराल नहीं जाएगी। यदि उस पर दबाव बनाया गया, तो वह आत्महत्या कर लेगी। जिसके जिम्मेदार पति, सास और ससुराल पक्ष के लोग होंगे। महिला की बात सुनकर पुलिसकर्मी भी अचंभित रह गए।
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है। महिला थाने के माध्यम से दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई जाएगी। इसके बाद ही कोई अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed