फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   simbhaolli sugar mill

Hapur News: सिंभावली चीनी मिल ने नए सत्र का शुरू किया भुगतान

Wed, 24 Jan 2024 11:04 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 24 Jan 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
simbhaolli sugar mill
सिंभावली। चीनी मिल ने नए सत्र में खरीदे गए गन्ने का भुगतान शुरू कर दिया है। प्रथम चरण में मिल की ओर से किसानों को सात नवंबर तक की गई खरीदा का भुगतान भेजा गया है। इससे पहले मिल 15 जनवरी को पिछले सत्र का भुगतान भी कर चुकी है। शासन द्वारा गन्ने के दाम तय करने के बाद से मिल पर गन्ना भुगतान का दबाव बढ़ने लगा था।
विज्ञापन


सिंभावली चीनी मिल द्वारा पिछले वर्ष समेत वर्तमान पेराई सत्र का गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा था। किसान संगठनों ने इसके विरोध में काफी धरना-प्रदर्शन किए। डीएम की सख्ती के बाद मिल प्रबंधन ने किसानों को पिछले पेराई सत्र का बकाया भुगतान 15 जनवरी को कर दिया था। सरकार द्वारा गन्ने के दाम तय करने के बाद मिल पर नए पेराई सत्र में खरीदे गए गन्ने के भुगतान का दबाव बढ़ने लगा। अधिकारियों ने सरकार द्वारा घोषित गन्ना मूल्य के हिसाब से भुगतान का निर्देश दिया गया। आदेश का पालन करते हुए मिल प्रबंधन ने बुधवार को वर्तमान पेराई सत्र में सात नवंबर तक खरीदे गए गन्ने के 4.82 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। चीनी मिल के महाप्रबंधक करन सिंह ने बताया कि चीनी मिल हमेशा किसानों के हित में काम करती है। सरकार द्वारा गन्ने के दामों को घोषित करने के बाद से मिल ने गन्ना भुगतान करना शुरू कर दिया है। जल्द ही किसानों को और भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed