फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Simbhaoli block 70 percent voting.

सिंभावली ब्लॉक में 70 फीसदी वोटिंग

Mon, 22 Feb 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला, गढ़
अमर उजाला, गढ़ Updated Mon, 22 Feb 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Simbhaoli block 70 percent voting.
सिंभावली ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में 70.1 वोटिंग हुई। हालांकि दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में तनातनी रही, लेकिन मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गया।
विज्ञापन


बीडीसी वार्ड 51 का चुनाव सपा नेता सतपाल यादव और ब्लॉक प्रमुख रविंद्र यादव की प्रतिष्ठा बना हुआ है। सतपाल यादव ने अपने अजुन उदयपाल की पत्नी अंजू और ब्लॉक प्रमुख रविंद्र ने अपनी मां सरला को चुनाव मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


वोटिंग के दौरान बवाल की आशंका के चलते पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। गांव कुराना और बंगोली में शाम पांच बजे तक 70.1 फीसदी वोट डाले गए।

बंगोली के बूथों पर 1107 में 806 और कुराना के बूथ पर 546 में 358 वोटरों ने वोटिंग की। एडीएम हरिश्चंद्र और एसडीएम केबी सिंह ने बताया कि 23 फरवरी को सिंभावली ब्लॉक में मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव हरोड़ा में पंचायत सदस्य के तीन पदों के लिए भी वोटिंग हुई, जिसमें पांच सौ वोटरों में 275 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

बीडीसी पद के उपचुनाव में वोटिंग करने के बाद भगवान सहाय की पत्नी शकुंतला (58) घर पहुंची तो उसकी तबियत बिगड़ गई। वह चक्कर खाकर चारपाई पर गिर गई। जब तक परिजन डॉक्टर को लेकर पहुंचे, शकुंतला की मौत हो चुकी थी। डॉक्टर ने मौत का कारण हार्टअटैक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed