फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   siksha prashar samiti elections

Hapur News: श्री शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव में प्रदीप गुप्ता अध्यक्ष, अमित अग्रवाल चुने सचिव

Mon, 14 Apr 2025 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 14 Apr 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
siksha prashar samiti elections
हापुड़। श्री शिक्षा प्रसार समिति के प्रतिष्ठित चुनाव में शिक्षा प्रसार सेवा समिति ग्रुप ने छह पदों पर जीत हासिल कर परचम लहराया है, इसमें अध्यक्ष पद पर प्रदीप गुप्ता विजयी हुए, सचिव पद पर दूसरी बार अमित अग्रवाल जोनी रिकॉर्ड वोट से जीते। जबकि श्री सरस्वती ग्रुप को दो ही पद पर जीत मिली, इसमें सुधीर अग्रवाल चोटी प्रबंधक पद पर विजयी रहे।
विज्ञापन

एसएसवी इंटर और डिग्री कॉलेज का संचालन करने वाली श्री शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव में सोमवार को सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू हुई। 11 टेबल पर मत गिने गए, इस चुनाव में प्रधान, सचिव और प्रबंधक पद को लेकर सबसे अधिक गर्मजोशी थी। लेकिन जैसे ही वोट खुलने शुरू हुए, तीनों ही पदों पर मुकाबला एक तरफा होता दिखा।
विज्ञापन


पहले ही चरण से शिक्षा प्रसार सेवा समिति ग्रुप का दबदबा रहा। प्रधान, मंत्री, उपमंत्री, कोषाध्यक्ष और ऑडिटर पद पर इस ग्रुप के प्रत्याशी बढ़त बनाते चले गए। जबकि श्री सरस्वती ग्रुप के पैनल पर प्रबंधक पद पर चुनाव लड़ रहे सुधीर अग्रवाल बढ़त बनाने में सफल रहे, अंतत: उन्हें चुनाव में 55 वोटों से जीत मिली। जबकि सचिव पद पर अमित अग्रवाल जोनी को सबसे अधिक वोटों से जीत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन




उप प्रबंधक पद पर रहा बराबर का मुकाबला, पर्ची से जीते ललित गोयल
उप प्रबंधक पद पर शिक्षा प्रसार सेवा समिति की ओर से प्रत्याशी अजयकांत गर्ग और श्री सरस्वती ग्रुप से चुनाव में उतरे ललित कुमार गोयल को 385-385 वोट मिले। सहमति के बाद दोनों प्रत्याशियों के नाम की पांच-पांच पर्चियां बॉक्स में डलवाई गई। ऑब्जर्वर ने पर्चियां निकाली, किस्मत के इस खेल में ललित गोयल सफल रहे। शुरुआती तीन पर्चियां उन्हीं के नाम की निकली, जिस पर उन्हें विजेता घोषित किया गया।



मतदाताओं को भाया कॉलेज का विकास-

तीन साल के कार्यकाल में कॉलेज के अंदर कराए विकास कार्यों को लेकर ही शिक्षा प्रसार सेवा समिति के प्रत्याशी मतदाताओं के बीच पहुंचे। इस दौरान कॉलेज की शिकायतों को भी लोगों के बीच रखा गया। लेकिन मतदाताओं ने कॉलेज के विकास को ही चुना, यही कारण रहा कि इस चुनाव में शिक्षा प्रसार सेवा समिति को बड़े अंतर से जीत मिली। मतदाताओं ने आठ पदाधिकारियों वाली कमेटी को लेकर चेहरों से ज्यादा ग्रुप को भी प्राथमिकता दी।



चुनाव का यह रहा परिणाम
प्रधान पद का परिणाम---

पद विजेता मिले मत उपविजेता मिले मत

प्रधान प्रदीप गुप्ता 429 सुरेश संपादक 351

उपप्रधान संजय अग्रवाल 453 अरुण गर्ग 322

मंत्री अमित अग्रवाल 503 लवलीन गुप्ता 276

उपमंत्री राजेंद्र अग्रवाल 400 विशाल आनंद 373

प्रबंधक सुधीर अग्रवाल 413 सुनील गोयल 358

उप प्रबंधक अजय कांत 385 ललित अग्रवाल 385

कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश 457 सुशील जैन 308

ऑडिटर भारत भूषण 419 अनिल गुप्ता 353

(नोट : प्रधान पद पर 3, उप प्रधान पद पर 8, मंत्री पद पर 4, उपमंत्री पद पर 10, प्रबंधक पद पर 7, उप प्रबंधक पद पर 13, कोषाध्यक्ष पद पर 18, ऑडिटर पद पर 11 वोट निरस्त हुए।)



एसएसवी डिग्री कॉलेज की आठ सदस्यों वाली समिति में ये रहे विजेता

नरेंद्र अग्रवाल (544), चेतन प्रकाश अग्रवाल (512), प्रो.आरडी शर्मा (460), विनोद कुमार गुप्ता (437), सुशांत बंसल (399), जयभगवन गौतम (395), अमित रस्तोगी (373), मुकेश जैन (359)।

----

एसएसवी इंटर कॉलेज के पांच सदस्यों की दोबारा हुई मतगणना

एसएसवी इंटर कॉलेज के पांच सदस्यों वाली समिति के लिए प्रथम बार की मतगणना को लेकर कुछ प्रत्याशियों ने असंतुष्टि जताई। जिस पर दोबारा गिनती की गई, दोबारा गिनती में एक पद पर नतीजा बदला। परिणाम इस तरह रहा विशाल गुप्ता (474), अमित अग्रवाल (459), राजीव कुमार गोयल (392), सुशील कुमार मित्तल (392), धर्मेंद्र कुमार शर्मा (389)।

शिक्षा प्रसार समिति 27 सदस्यों वाली विजेता कार्यकारिणी
मनीष कंसल (517), मनीष गर्ग नीटू (477), अरविंद कुमार शर्मा (458), राहुल अग्रवाल (418), मुकुल मित्तल (409), मुकेश कुमार गर्ग (407), उधम सिंह (395), मंगल सैन (392), विपिन कुमार अग्रवाल (390), दिनेश कुमार (387), रतन लाल अग्रवाल (387), दिनेश चंद गुप्ता (379), जगदीश प्रसाद (378), डॉ.नंद कुमार आर्य (374), महेंद्र कुमार (367), मदन गोपाल (364), विभु अग्रवाल (359), ओम प्रकाश (354), योगेश कुमार जैन (342), रिषी लाल (340), अनिल कुमार (337), अनिल कुमार (319), राधेश्याम (316), सुधीर कुमार (315), अजय कुमार (300), श्रीचंद्र प्रकाश (299)।


शांतिपूर्वक संपन्न हुआ चुनाव-
श्री शिक्षा प्रसार समिति का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है। मतगणना से सभी प्रत्याशी संतुष्ट हैं। चुनाव के दौरान सभी का सहयोग मिला है। - प्रो.नवीन चंद्र, मुख्य चुनाव अधिकारी।




कॉलेज में आएंगे नए कोर्स, बढ़ेंगी सुविधाएं

कॉलेज के चहुंमुखी विकास के लिए लोगों ने मुझ पर फिर विश्वास जताया है। इस पर खरा उतरूंगा, कॉलेज में नए कोर्स के साथ सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। पूरे ग्रुप को जीत पर बधाई है। - अमित अग्रवाल जोनी, सचिव।--फोटो संख्या--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed