फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   SIB raids on two establishments of utensils trader traders created ruckus sat on dharna

Hapur: बर्तन कारोबारी के दो प्रतिष्ठानों पर एसआईबी का छापा, व्यापारियों ने किया हंगामा, धरने पर बैठे

Wed, 19 Oct 2022 08:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, हापुड़
अमर उजाला संवाद, हापुड़ Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 19 Oct 2022 08:24 PM IST
सार

टीम ने थोक के बर्तन कारोबारी संदीप जिंदल के कसेरठ बाजार, माता मोहल्ला और गढ़ रोड स्थित प्रतिष्ठान गोदाम पर छापा मारा। टैक्स चोरी की आशंका को देखते हुए टीम ने दस्तावेज कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
SIB raids on two establishments of utensils trader traders created ruckus sat on dharna
हंगामा करते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद से आई जीएसटी विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) की टीम ने थोक के बर्तन कारोबारी संदीप जिंदल के कसेरठ बाजार, माता मोहल्ला और गढ़ रोड स्थित प्रतिष्ठान गोदाम पर छापा मारा। टैक्स चोरी की आशंका को देखते हुए टीम ने दस्तावेज कब्जे में ले लिया। इस दौरान पहुंचे व्यापारियों ने उत्पीडऩ का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। व्यापारी बाजार बंद करते हुए धरने पर बैठ गए। अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत किया। देर शाम तक टीम की कार्रवाई जारी रही

विज्ञापन

एसआईबी टीम के ज्वाइंट कमिश्नर संजय कुमार मिश्रा की अगुवाई में करीब 15 सदस्यीय टीम दोपहर करीब 12 बजे यहां पहुंची। टीम ने संदीप जिंदल की कृष्णा बर्तन भंडार की दुकान पर छापा मारा। इसके अलावा दो अन्य गोदामों पर टीम पहुंची। अधिकारियों के अनुसार दोनों ही गोदाम अघोषित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम की कार्रवाई की सूचना मिलने के बाद माता मोहल्ला स्थित दुकान पर व्यापारी एकत्र होना शुरू हो गए। कुछ ही देर में काफी संख्या में व्यापारी यहां एकत्र हो गए और हंगामा शुरू हो गया। व्यापारी नेता अमन गुप्ता ने आरोप लगाया कि त्योहार के समय अधिकारियों द्वारा कार्रवाई कर व्यापारियों का उत्पीडऩ किया जा रहा है। धनतेरस सिर पर है और अधिकारी सही काम करने वाले व्यापारियों को परेशान कर रही है। 

विज्ञापन

ललित कुमार छावनी वालों ने बताया कि यह सब अधिवक्ता की गलती से हुआ है। सभी कागज ऑनलाइन नहीं हो पाए। व्यापारी ने एक गोदाम गढ़ रोड पर लिया हुआ था इसे जीएसटी पोर्टल पर दर्ज कराने के लिए उसने सभी दस्तावेज अधिवक्ता को दे दिए थे। लेकिन उसने इस गोदाम को रजिस्टर्ड नहीं कराया। अब विभाग के अधिकारी गोदाम के पूरे माल को अपंजीकृत मान रहे हैं। इस दौरान अधिकारियों से जमकर नौंकझोंक हुई और व्यापारियों ने बाजार बंद कर छापे का विरोध किया। हाथ पर काली पट्टी बांधकर वहीं धरने पर बैठ गए। जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और व्यापारियों को नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

अधिकारियों को बड़ी जीएसटी चोरी की आशंका

डिप्टी कमिश्नर रमेश कुमार बैश ने बताया कि व्यापारी के दो गोदामों का पंजीकरण नहीं है। इनमें काफी संख्या में माल बरामद हुआ है। जिनके दस्तावेज मांगे गए हैं। इसके अलावा अन्य दस्तावेजों को जब्त कर उनकी जांच की जा रही है। कितने की टैक्स चोरी है इस संबंध में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता। इसका आंकलन किया जा रहा है। आंकलन पूरा होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed