फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   shuttle train stop in kartik mela

Hapur News: 26 से 28 नवंबर के बीच गढ़ रेलवे स्टेशन तक चलेगी शटल एक्सप्रेस

Tue, 14 Nov 2023 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 14 Nov 2023 10:07 PM IST
विज्ञापन
shuttle train stop in kartik mela
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले कार्तिक मेले के कारण रेलवे प्रशासन ने गढ़ रेलवे स्टेशन पर 25 नवंबर से 29 नवंबर तक राज्यरानी, आला हजरत सहित छह ट्रेनों का अतिरिक्त ट्रेनों का ठहराव दिया है। इसके साथ ही बुलंदशहर से दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन को गढ़मुक्तेश्वर तक व गाजियाबाद से मुरादाबाद के बीच चलने वाली मेमू एक्सप्रेस को दिल्ली तक चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर में गंगा किनारे 17 नवंबर से 29 नवंबर तक कार्तिक मेला लगेगा, इसमें आसपास के जिलों के साथ अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु आते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन पर मेरठ लखनऊ के बीच चलने वाली राज्यरानी, बरेली से भुज के बीच चलने वाली आला हजरत एक्सप्रेस, प्रतापगढ़ से पुरानी दिल्ली के बीच चलने वाली पदमावत एक्सप्रेस का अतिरिक्त ठहराव दिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा लालगढ़ से डिबरूगढ़ के बीच चलने वाली अवध असम एक्सप्रेस, अयोध्या से दिल्ली के बीच दौड़ने वाली अयोध्या एक्सप्रेस व लालकुआं से आनंद बिहार के बीच चलने वाली आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को 25 से 29 नवंबर के बीच अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। इसके साथ ही बुलंदशहर के दिल्ली के बीच संचलित होने वाली तिलक ब्रिज एक्सप्रेस (शटल ट्रेन) का संचालन 25 से 28 नवंबर तक बुलंदशहर की जगह गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन तक कराया जाएगा। इस ट्रेन का ठहराव सिंभावली, कुचेसर रोड चौपला, बाबूगढ़ रेलवे स्टेशन पर भी होगा। वहीं मुरादाबाद से गाजियाबाद के बीच चलने वाली मेमू एक्सप्रेस का संचालन भी 26 से 28 नवंबर तक गाजियाबाद के स्थान पर दिल्ली तक कराया जाएगा। मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर के कार्तिक मेले में श्रद्धालुओं को पहुंचने में परेशानी न हो इसके लिए गढ़ स्टेशन पर अतिरिक्त ट्रेनों के ठहराव का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed