{"_id":"55a0b4082bb08c91aab8001b817ba224","slug":"shuttle-train-runs-on-garh-fair-route-instead-of-bulanshahar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर से हटाकर गढ़ मेले में लगेगी शटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर से हटाकर गढ़ मेले में लगेगी शटल
अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 19 Nov 2015 09:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक मास में गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले गंगा मेले में इस बार फिर शटल ट्रेन का स्टॉपेज श्रद्धालुओं के लिए दिया जाएगा।
हालांकि इस ट्रेन के स्टॉपेज की आधिकारिक घोषणा एक-दो दिन में की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली से बुलंदशहर तक चलने वाली ट्रेन मेले के दौरान केवल गढ़ स्टेशन तक ही चलेगी।
हालांकि मेले चलने तक हजारों श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी, इसका बुलंदशहर कनेक्शन खत्म होने से सैकड़ों यात्रियों को परेशानी भी झेलनी होगी।
गंगा मेले में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित कई राज्यों के लाखों श्रद्धालु भैंसा-बुग्गी, कार, बस और ट्रेनों के माध्यम से पहुंचते हैं।
जिला प्रशासन के साथ-साथ रेलवे अफसर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इंतजाम में लगे हैं। रेलवे अफसरों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पहले ही दो पैसेंजर ट्रेनों का गढ़ स्टेशन पर स्टॉपेज दे दिया है।
विज्ञापन
अब जल्द ही बुलंदशहर से चलकर नई दिल्ली की ओर जाने वाली शटल पैसेंजर का भी स्टॉपेज यहां करने की तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि इस ट्रेन के स्टॉपेज की आधिकारिक घोषणा एक-दो दिन में करने की बात अफसर कर रहे हैं। ट्रेन का स्टॉपेज होने से सैकड़ों श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी।
बुलंदशहर शटल का बदला हुआ रूट
नया रूट : दिल्ली-गाजियाबाद-पिलखुवा-हापुड़-कुचेसर चौपला-सिंभावली-गढ़
पुराना रूट : दिल्ली-गाजियाबाद-पिलखुवा-गुलावठी-हापुड़-बुलंदशहर
अभी कोई आदेश रेलवे के उच्चाधिकारियों से प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन एक-दो दिन में शटल ट्रेन का स्टॉपेज गढ़ मेले के लिए किया जाएगा। इसके अलावा भी अन्य एक्सप्रेस का स्टॉपेज देेने पर विचार किया जा रहा है। - वीरेंद्र सिंह, स्टेशन अधीक्षक, हापुड़