{"_id":"5821f7b24f1c1bc932b381cc","slug":"shopkeeper-not-bother-cleaning-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेड़ा मार्केट में सफाई नहीं होने से दुकानदार परेशान, प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेड़ा मार्केट में सफाई नहीं होने से दुकानदार परेशान, प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 08 Nov 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
साफ सफाई नहीं होने से परेशान खेड़ा मार्केट के दुकानदारों का गुस्सा मंगलवार दोपहर आखिरकार फूट गया। उन्होंने नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही साफ सफाई कराने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर खेड़ा मार्केट के दुकानदार एकत्रित हुए। इस दौरान मार्केट के दुकानदारों ने साफ सफाई नहीं होने पर नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आक्रोशित दुकानदारों ने बताया कि साफ सफाई नहीं होने के कारण नालियों में मलबा भरा रहता है।
विज्ञापन
ऐसे में संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बनी हुई है। सफाई कराने की मांग उठाई जा चुकी है, फिर भी नगर पालिका साफ सफाई की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। अगर जल्द साफ सफाई नहीं हुई तो वह उच्चाधिकारियों से शिकायत करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने में राजपाल, अंकित, दीपक, जगदीश, पवन, राज सिंह, मनोज, हरिओम और मुस्तकिम शामिल रहे। उधर, पालिका ईओ का कहना है कि दुकानदारों को परेशान होने की कोई जरुरत नहीं है।
जल्द सफाई कर्मियों को मौके पर भेजकर नालियों की साफ सफाई करा दी जायेगी।