फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Shiksha Prasar Samiti elections.

श्री शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव, मतदान कल

Fri, 18 Mar 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 18 Mar 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
Shiksha Prasar Samiti elections.
चुनाव - फोटो : file

एसएसवी (पीजी) और इंटर कॉलेज का संचालन करने वाली श्री शिक्षा प्रसार समिति की प्रबंध समिति के चुनाव के लिए 20 मार्च को मतदान होगा। रात तक बैठकों का दौर जारी रहा। उधर, विजय गोयल के चुनाव नहीं लड़ने से इस बार चुनाव रोचक हो गया है।

विज्ञापन


इस चुनाव में अपनी ताकत दर्शाने के लिए छावनी वाला गुट ने तुलाराम की धर्मशाला में कार्यालय खोला है जबकि संपादक गुट का कार्यालय फ्री गंज रोड पर गोपाल वाटिका में खोला है। इन कार्यालयों में देर रात तक तमाम प्रत्याशी और मतदाता सदस्यों की बैठक होती हैं।
विज्ञापन


दोनों गुट अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। जानकार सूत्रों के अनुसार पिछले चुनाव में सचिव पद पर विजयी हुये सुरेश चंद संपादक के गुट से प्रधान पद पर निर्वाचित हुये विजय कुमार गोयल ने इस बार चुनाव नहीं लडने का निर्णय लिया है। वह 42 सालों में 11 बार विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि इस बार कमेटी में कुछ काम ऐसे हुए हैं जिससे उनके मन को ठेस पहुंची और वह चुनाव मैदान से दूर हो गए। उन्होंने अपने समर्थकों को चुनाव नहीं लडने का कारण बताकर स्वतंत्र होकर मतदान करने का आह्वान किया है। क्योंकि दोनों गुट उनके लिए बराबर हैं।

उल्लेखनीय है इस बार फिर से सचिव पद पर सुरेश चंद संपादक और सत्येन्द्र कुमार छावनी वाले आमने सामने हैं जबकि प्रधान पद के लिए छावनी वाला गुट से अशोक अग्रवाल बैंक वाले, संपादक गुट से मुकेश जैन तथा एक अन्य प्रत्याशी पिल्लू सर्राफ चुनाव मैदान में है।


हालांकि अन्य सभी पदों पर भी दोनों गुटों ने अपने अपने प्रत्याशी खड़े किये हैं। चुनाव अधिकारी डा राजेंद्र कुमार का कहना है कि चुनाव की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा। सीओ विशाल यादव का कहना है कि मतदान के दिन एसएसवी पीजी कॉलेज पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed