{"_id":"65bd1ce7565570022e0a5edd","slug":"shakuntla-died-head-shot-hapur-news-c-138-1-pkw1001-102005-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सिर में गोली लगने से हुई थी शकुंतला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सिर में गोली लगने से हुई थी शकुंतला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहनगर कॉलोनी में वृद्ध महिला शकुंतला की मौत सिर में गोली लगने के कारण हुई थी। इसका खुलासा मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। रिपोर्ट आने के बाद से पुलिस ने मृतका के आरोपी पुत्र विनोद की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
मोहननगर कॉलोनी गली संख्या तीन स्थित मकान में 30 जनवरी की देर शाम वृद्ध महिला शकुंतला का लहूलूहान हालत में शव मिला था। मकान का बाहर से ताला लगा था। पड़ोसी ने जंगले से महिला का शव पड़ा देख पुलिस और मृतका की जोहरीपुर गोकलपुरी दिल्ली निवासी पुत्री अनिता को सूचना दी। मृतका का इकलौता पुत्र गायब था। मामले में मृतका के दामाद ने महिला के पुत्र विनोद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। जिसमें महिला के सिर में गोली लगने की पुष्टि हुई है। एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शकुंतला की मौत उसके सिर में गोली लगने के कारण हुई है, इसका खुलासा मृतका की पीएम रिपोर्ट से हुआ है। उन्होंने बताया कि नामजद आरोपी पुत्र विनोद की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।