{"_id":"6a205b22d876bdcbe20b468a","slug":"seven-police-teams-searched-250-cameras-interrogated-more-than-50-people-close-to-revelation-hapur-news-c-135-1-hpr1001-142485-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पुलिस की सात टीमों ने खंगाले 250 कैमरे, 50 से अधिक लोगों से पूछताछ,खुलासे के करीब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पुलिस की सात टीमों ने खंगाले 250 कैमरे, 50 से अधिक लोगों से पूछताछ,खुलासे के करीब
विज्ञापन
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गिरधारीनगर में उद्योगपति के घर में घुसकर करोड़ों की लूट के मामले में पुलिस की सात टीमों ने 250 से ज्यादा कैमरे खंगाले हैं, जबकि 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की है। पूछताछ में कई बड़े घराने के युवा भी शामिल हैं। अस्पताल, ढाबा, हाईवे के हर कैमरे पर पुलिस की नजर है, हालांकि पुलिस के हाथ अभी खाली हैं लेकिन कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिसने पुलिस को खुलासे के नजदीक पहुंचा दिया है।
दरअसल, उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के घर सोमवार की देर रात चार बदमाशों ने परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर करीब सवा किला सोना, नकदी लूट की थी। परिवारजनों को हाथ पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। मामले में जोन की तीन और हापुड़ की चार टीमें ने घटना से बुधवार की शाम तक 250 से ज्यादा कैमरों की फुटेज खंगाली।
फुटेज के आधार पर कई कड़ियां आपस में जुड़ी हैं। एसपी, सीओ समेत तमाम अधिकारी हाईवे, लोकल सड़कों पर घटना से जुड़े फुटेज खंगालते भी नजर आए। उद्योगपति के घर के बाहर स्थित सरकारी अस्पताल में भी पूछताछ की गई। रात में करीब 12 बजे मेडिकल के लिए कुछ लोग आए थे, उनकी भी डिटेल जुटाई गई। वहीं, उद्योगपति के घर भी पुलिस अधिकारियों का आना जाना लगा रहा। डीआईजी कार्यालय से भी पल पल की जानकारी ली जाती रही।
विज्ञापन
-- -
अखिलेश यादव ने एक्स पर की पोस्ट
उद्योगपति के घर लूट के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी एक्स पर पोस्ट डाली है। इसमें उन्होंने लिखा है कि सीसीटीवी का रिकॉर्ड नहीं है तो कोई बात नहीं। यदि सत्ताधारियों की सामूहिक तस्वीरें दिखाकर संदिग्धों की पहचान कराई जाए तो डकैती के अपराधी तुरंत पहचान लिए जाएंगे। छिनैती, चोरी, लूट, डकैती ये उत्तर प्रदेश में अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस की क्रोनोलॉजी है क्योंकि सत्ता की साझेदारी है। इसलिए बेखौफ अपराध जारी है।
-- --
नहीं पहुंचे प्रभारी मंत्री-
उद्योगपति के घर में लूट की घटना पर बुधवार को प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आने की सूचना मिली लेकिन किन्हीं कारणों से वह नहीं आ सके। हालांकि इस घटना की जानकारी होने पर विभिन्न संस्था, दलों के पदाधिकारी हाल जानने जरूर पहुंचे।
कोट
मामले में पुलिस की टीमें लगातार बदमाशों को ट्रेस करने में जुटी हैं। जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। - ज्ञानंजय सिंह, एसपी