फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   seven miscreants including prize arrested

Hapur News: 15 हजार के इनामी समेत लूट और डकैती में शामित सात बदमाश गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
seven miscreants including prize arrested
हापुड़। प्लाईवुड व्यापारी से लूट में शामिल 15 हजार के इनामी समेत दिल्ली एनसीआर में ऑन डिमांड हथियारों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सात शातिर बदमाशों को गढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से दस पिस्टल, चार मैग्जीन, तीन रिवाल्वर, पांच तमंचे, दो पोनिया बंदूक और 25 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मंगलवार रात थाना गढ़मुक्तेश्वर प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान स्याना चौपला के पास संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। रुकने का इशारा करने पर आरोपियों ने फरार होने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए सात लोगों को दबोच लिया। इनकी तलाशी लेने पर अवैध हथियार बरामद हुए।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट के न्यू इस्लाम नगर निवासी तालिब, हसनैन उर्फ लाला, अहमदनगर के शहजाद उर्फ बंटी, फतेहउल्लापुर रोड निवासी सुहैल, आकिब, लक्खीपुरा जमाया चौक निवासी शादाब और अलीबाग कालोनी निवासी कासिम के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमबीर सिंह ने बताया कि छानबीन करने पर पता चला कि शहजाद उर्फ बंटी ने तीन साथी बदमाशों के साथ अतरपुरा चौपला के पास टिंबर व्यापारी देवेश गुलाटी व उसके परिजनों को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसी बदमाश पर पुलिस ने 15 हजार का इनाम घोषित किया था। एसपी ने बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
40 हजार में पिस्टल और 30 हजार में बेचते थे रिवाल्वर -
एसपी ने बताया कि यह गिरोह पिछले ढाई साल से अधिक सक्रिय है। मेरठ में इनकी सबसे अधिक सप्लाई है। हापुड़ में भी गिरोह ने चार पिस्टल बेची थीं, जिनमें से दो बरामद कर ली गई हैं, जबकि दो की तलाश जारी है। एसपी ने बताया कि गिरोह का सरगना ताबिल है। पूछताछ में उसने बताया कि वह बिहार के मुंगेर व मेरठ जिले के माफिया के लिए गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर हथियारों की तस्करी करता था। 40 से 45 हजार में पिस्टल, 20 से 30 हजार में रिवाल्वर, आठ से दस हजार में पोनिया बंदूक और पांच से सात हजार रुपये में तमंचा आन डिमांड बेचते थे। गिरोह के सभी सदस्य एक ही जाति से संबंधित हैं।
-----
नितिन दीक्षित 12एचपीआर 20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed