{"_id":"588caa354f1c1b165dcf4cbe","slug":"serried-vehicle-on-the-highway-due-to-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के चलते हाईवे पर भिड़े पांच वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के चलते हाईवे पर भिड़े पांच वाहन
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 28 Jan 2017 08:29 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के चलते शनिवार को हाईवे पर रामपुर कट के पास पांच वाहन भिड़ गए। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह कोहरे का असर यातायात पर पड़ा। हाईवे पर रामपुर कट के पास एक सिलेंडर से भरे ट्रक का अचानक टायर फट गया। टायर फटते ही ट्रक हाईवे के बीच में ही रुक गया।
विज्ञापन
तभी पीछे से आ रहे दो मिनी ट्रक और एक बोलेरो समेत चार वाहन ट्रक में जा घुसे। गनीमत रही कि उसमें सवार लोग बाल बाल बच गए। फिलहाल मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। उधर, कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि सिलेंडर से भरे ट्रक का टायर फट गया था। इसमें कुछ वाहन पीछे से टकरा गए थे। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।