{"_id":"688fa05c7da7837872081871","slug":"seeing-the-villagers-the-thief-who-was-stealing-from-the-tower-jumped-condition-critical-hapur-news-c-135-1-hpr1001-128301-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ग्रामीणों को देख टावर पर चोरी कर रहा चोर कूदा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ग्रामीणों को देख टावर पर चोरी कर रहा चोर कूदा, हालत गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव मुर्शदपुर में टावर पर चोरी कर रहा चोर पहरा दे रहे ग्रामीणों को देख नीचे कूदकर गंभीर रूप से घायल हो गया। टावर के नीचे खड़े दो चोर ग्रामीणों को देख भागने का प्रयास करने लगे, ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक चोर को दबोच लिया। जबकि दूसरे को पुलिस ने कपूरपुर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। घायल चोर का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायल चोर को अस्पताल में भर्ती कराया है। एक ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत तीन चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव निवासी मोहम्मद नाजिम ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि शनिवार की रात वह ग्रामीणों के साथ ड्रोन की अफवाह को लेकर गांव में पहरा दे रहे थे। देर रात करीब तीन बजे गांव में लगे जीओ टावर के पास उन्हें कुछ हलचल दिखाई दी थी। टार्च की लाइट मारने पर उन्होंने देख कि दो नीचे व तीसरा चोर टावर पर चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था। चोर-चोर का शोर मचाने पर नीचे खड़े चोर खेतों की तरफ भागने का प्रयास करने लगे। जबकि टावर पर चढ़ा चोर ग्रामीणों को देख कर नीचे कूद गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसी दौरान नीचे खड़े चोर भाग निकले, एक को ग्रामीणों ने पीछा कर दबोच लिया। जबकि तीसरा चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से घायल चोर को अस्पताल में भर्ती कराया और दूसरे चोर को गिरफ्तार कर लिया। घायल होने वाले आरोपी की पहचान शोएब जिला मेरठ व गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान शादाब निवासी फिरोज बिल्डिंग के पास के रूप में हुई है। जबकि तीसरे आरोपी को पुलिस ने कपुरपुर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान इरफान निवासी पटना मुरादपुर के रूप में हुई है। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि ग्रामीण की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आराेपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घायल चोर का अस्पताल में उपचार चल रहा है।