{"_id":"57b899164f1c1bff136ebe7b","slug":"section-of-general-snapped-dulana-revolutionary-martyrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौलाना क्रांतिकारी और शहीदों की धरा : वीके सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौलाना क्रांतिकारी और शहीदों की धरा : वीके सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 21 Aug 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा में जुटी क्षेत्र के नौजवानों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री व भाजपा सांसद जनरल वीके सिंह ने कहा कि धौलाना क्रांतिकारियों की जमीन रही है। यहां के नौजवानों ने देश को आजाद कराने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने में बढ़-चढ़कर भाग लिया। वह शनिवार को बीजेपी की तिरंगा यात्रा को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा कन्दौला से ककराना होते हुए धौलाना क्षेत्र में पहुंची। यहां सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए। पैंठ का चबूतरा स्थित पुराने शहीद स्तंभ पर यात्रा के समापन पर तिरंगा रैली को संबोधित करते हुए सांसद वीके सिंह ने कहा कि धौलाना क्रांतिकारी शहीदो की धरा है।
विज्ञापन
राष्ट्रवादी विचारधारा को पोषित करने वाली साठा चौरासी की पावन भूमि ने सदैव राष्ट्र को सर्वोपरि माना है। शहीद स्मारक की जीर्ण अवस्था का सौन्दर्यकरण कराने के लिए वह सरकार से मांग करेंगे। बार एसोसिएशन हापुड के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता वाईपी सिंह,
विज्ञापन
सतपाल सिंह तोमर, पूर्व विधायक नरेंद्र सिसौदिया, जिलाध्यक्ष अशोक पाल, शिक्षाविद् निशांत सिसौदिया, अजीत तोमर , नरेश तोमर, बिशन सिंह, महेश अग्रवाल ने यात्रा को सम्बोधित किया।
तिरंगा यात्रा की तैयारियों को पूर्ण कर देर रात अपने घर लौट रहे भाजयुमो के पश्चिमी यूपी उपाध्यक्ष व बूथ अभियान समिति के जिला प्रभारी उमेश राणा पर हुए जानलेवा हमले का मुद्दा कार्यक्रम में छाया रहा।
वक्ताओं ने केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री व भाजपा सांसद वीके सिंह से कहा कि कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले हो रहे हैं और पुलिस प्रशासन घटनाओं को सिरे से नकार रहा है। सासंद ने कहा कि उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
राष्ट्र के प्रति देश प्रेम को जागृत करने के लिए सैकड़ों भाजपाइयों ने शनिवार दोपहर तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान शहर वंदेमातरम के नारों से गूंज उठा। यात्रा का शुभारंभ गालंद गांव चौक से केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद जनरल वीके सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।
इसके बाद तिरंगा यात्रा लाखन, खेड़ा गांव होते हुए पिलखुवा पहुंची और शहर के गली मोहल्ले से होते हुए धौलाना रवाना हो गई। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी और सदस्य वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे। जनरल वीके सिंह भी यात्रा में बाइक से कार्यकर्ताओं के साथ चल रहे थे।
बीजेपी नेता वाईपी सिंह ने कहा कि लोगों में देश प्रेम जागृत होना बहुत जरूरी है।इस दौरान प्रफुल्ल सारस्वत, जिलाध्यक्ष अशोक पाल, महेश अग्रवाल, राकेश चौधरी, लज्जारानी गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीन सेठी, विनय अग्रवाल, प्रवीन मित्तल, डॉ. विपिन जिप्पी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।